Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 04th 2021 12:01 AM -- Updated: October 03rd 2021 11:17 PM
आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2021

Forecast for 4th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष- कठिन समय में किसी के साथ देने पर आभार व्यक्त कर सकते हैं। गृहणियों को घर को व्यवस्थित करने पर खुशी महसूस होगी। बचत के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए रिज़र्वेशन कंफर्म कर लें। किसी फ्लैट को किराए पर लेने की संभावना है। उपहार में किसी प्रॉप्रर्टी की डील साइन करना भाई-बहनों के पक्ष में रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – पर्पल वृषभ- कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को कुशलता से संभालने की सीनियर्स तारीफ करेंगे। टीचर्स से बच्चों की तारीफ सुनकर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। पैसों की कमी होने पर दोस्त से मदद लेना अच्छा रहेगा। मौसम के कारण किसी टूरिस्ट प्लैस पर जाने का मज़ा खराब हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे मिथुन- कार्यक्षेत्र पर अपने क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने नेटवर्किंग कौशल से नौकरी के अच्छे अवसर पाने में सफल होंगे। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी के कारण रिश्तेदारों से तनाव हो सकता है। किसी भी कोर्ट केस से बचने की कोशिश करें। योग कर रहे लोग पहले से अधिक फिट महसूस करेंगे। आपका कोई दोस्त आपका साथी और मार्गदर्शक बन सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – गाढ़ा लाल कर्क- पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को अतिरिक्त समय देना सुकून भरा साबित होगा। व्यस्तता के चलते व्यायाम के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। किराएदार से किसी चीज़ को बदलवाने के लिए एंग्रीमेंट दिखाना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ अच्छा टीमवर्क आपको खुशी देगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू सिंह- बचत के चलते वाहन या कोई बड़ा अप्लायंस लेने की सोच सकते हैं। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। ऑर्म्ड फोर्सेस से जुड़े लोगों को इस समय अधिक सतर्क रहने की ज़रुरत है। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ घूमने जाने के लिए टाइम निकाल ही लेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नारंगी कन्या- पढ़ाई में दिलचस्पी ना होने पर अतिरिक्त कौशल सीखना फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय एहतियात बरतें। परिवार के साथ गरीब लोगों को खाना खिलाने से सुकून महसूस होगा। आज आपका और आपके साथी का मूड रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टरक्वॉइश तुला- अपने सपनों को पंख देने से पढ़ाई में अप्रत्याशित सुधार होने की संभावना है। परिवार में आपकी उपस्थिति के चलते तनाव कम होगा। मैनुफेक्चरिंग से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए समय देना पड़ेगा। तरक्की में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी आदत को छोड़ने की कोशिश करें। किसी के साथ डेट पर जाने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सी ग्रीन वृश्चिक- दोस्त के साथ बाइक पर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए पारंपरिक खानपान फायदेमंद साबित होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। स्कूल में शरारत करने से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ काम शेयर करने से दबाव कम होगा। आपके साथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़ धनु- आय के नए स्त्रोत खुलने से आय में वृद्धि होगी। दृढ़ इच्छा होने पर कोई भी ताकत आपको लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की एनीवर्सरी पर रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। योग की वीडियो देखकर फिट रहने के प्रति जागरुक होंगे। अपने साथी पर आक्षेप ना लगाएं वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लेवेंडर मकर- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बॉस की नज़र आपके काम पर हो सकती है। पढ़ाई में शुरुआती स्ट्रगल के सफल परिणाम मिलेंगे। विदेश से कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार ला सकता है। स्वस्थ खानपान से इम्यूनिटी बढ़ाने की सोच सकते हैं। किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले पार्टनर का विश्वास जीतें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – सफेद कुंभ- आपके छात्र आपको सर्वश्रेष्ठ टीचर का खिताब देंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने पर अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। स्कूल की किसी प्रतियोगिता में आपको सर्वश्रेष्ठ चुना जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। वजन कम करने के लिए शॉर्ट-कट अपनाने से बचें। आपका जीवनसाथी परिवार शुरु करने का दबाव बना सकता है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – हल्का नीला मीन- विवेकपूर्ण तरीके से खर्च करने पर बचत करने में मदद मिलेगी। रहने के लिए घर की व्यवस्था कर रहे लोगों को वास्तु से संबंधित समस्या होगी। किसी नए वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कोई नया दोस्त आपके साथ रहने आ सकता है। सेहतमंद रहने के लिए सुपर फूड खाना बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव कम करने के लिए सकारात्मक रहें। अपने साथी के साथ प्रेम का इज़हार कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – क्रीमसन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...