Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 5 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 05th 2021 12:04 AM -- Updated: August 04th 2021 10:07 PM
आज का राशिफल 5 अगस्त 2021

आज का राशिफल 5 अगस्त 2021

Forecast for 5th Aug 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आपकी अपनी सजगता और प्रयास से सेहत अच्छी बनी रहेगी,निश्चिंतता आएगी। सही समय पर निवेश नहीं कर पाने से बाद में आपको अफसोस होता रहेगा। प्रोफेशनल स्तर अपने लाभ को मजबूत कर लेने का सही मौका मिलने वाला है। परिवार के साथ बाहर घूमने जाना बेहद रोमांचक साबित होने की उम्मीद है। ट्रैवल के शौकिन लोगों को अपने बजट में फिट कोई अच्छा पैकेज मिल जाएगा। पढाई के क्षेत्र में धीरे धीरे ही सही लगातार मेहनत करने का परिणाम मिलेगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गहरा पीला वृष फिटनेस को लेकर जुनूनी लोग जिम ज्वाइन कर नियमित व्यायाम शुरु कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से आप मनपसंद कोई भी चीज खरीदने में सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर किसी जटिलता से निपटने के लिए थोड़ी सी होशियारी जरुरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी तरह का मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। किसी दूर प्रदेश की यात्रा आपके लिए थका देने वाली साबित होने वाली है,ध्यान रखें। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपके उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाली है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा लाल मिथुन सिर्फ नियमित व्यायाम में बने रहकर आप मनचाहा फिटनेस पाने में सफल रहेंगे। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल जाने की प्रबल संभावना बन रही है,दिल थाम कर बैठें। कोई सुनहरा मौका आपका दरवाजा खटखटा सकता है,इसे हाथ से नहीं जाने दें। भले ही आप इसे प्रदर्शित नहीं करते लेकिन परिवार के सदस्यों के प्रति सपोर्ट रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान करने वालों को छुट्टी की स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। पढाई के क्षेत्र में हासिल की गई किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा कर्क किसी साधारण समस्या से निकलने के लिए घरेलू नुस्खा रामवाण साबित होने वाला है। कोई पेमेंट मिलने में देरी होने की संभावना बन रही है लेकिन सही वक्त पर मिल जाएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको स्किल और क्षमता को निखारने का अवसर मिलने वाला है। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक छोटा सा वेकेशन लेकर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा होने के लिए काफी होगा। पढाई के क्षेत्र में रह गई कमियों को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : फिरोजा सिंह सेहत और फिटनेस के लिए की गई मेहनत का फायदा महसूस कर सकेंगे। आपके द्वारा किए गए किसी निवेश से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर कोई पहल करने का चांस आज हाथ से जाने नहीं दे सकते। जिन लोगों को परिवार में शांति और सुकून की तलाश थी उन्हें संतुष्टि मिलगी। आपके दिमाग में ट्रैवल करते रहने का सनक सवार होने के संकेत मिल रहे हैं। पढाई के क्षेत्र में छूटे हुए काम को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : रोजी ब्राउन कन्या हर तरह का परहेज और सतर्कता आपको फिट और सेहतमंद बनाए रखेगा। आपका नया बिजनेस वेंचर सफल होने वाला है,आमदनी बढने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आप अच्छी स्थिति में रहेंगे,माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिवारिक स्तर पर अच्छा माहौल बनाए रखने का प्रयास सफल रहने वाला है। आज शहर से बाहर कहीं घूमने जाने को लेकर आपका मिजाज उत्साहित रहेगा। किसी नए जगह पर जाकर खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग :नारंगी तुला एक रुटिन लाइफ और नियमित व्यायाम की वजह से सेहत अच्छी रहेगी। वित्तीय स्तर पर स्थिरता बनी रहेगी,आमदनी का प्रवाह बढने के संकेत हैं। प्रोफेशन क्षेत्र में आप के द्वारा लाए गए बदलाव का सभी को पसंद आएगा। परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा,आप सुकून की नींद ले सकते हैं। किसी खास से मिलने की लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है,तैयार रहें। प्रॉप्रटी के सेल परचेज का काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :चॉकलेट वृश्चिक बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अचानक पैसे की जरुरत पड़ने वाली है,बचत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए नए विचार का स्वागत किए जाने की उम्मीद है। आपके गलत शब्द से घर के किसी सदस्य के दिल को चोट लगने वाली है। आप में से कुछ लोगों का अपना घर खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होगा। अपने अच्छे व्यावहार के कारण आप करीबी लोगों के बीच प्रिय बने रहेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : क्रीम धनु यदि आप अच्छी सेहत बनाने का विचार कर रहें हैं तो जंक फूड से दूरी बना लें। सलाह सबकी लें लेकिन पैसे के मामले में कोई भी निर्णय स्वयं ही करना बेहतर है। प्रोफेशनल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किए जाने के लिए सम्मानित किए जा सकते हैं। अपने आस पास घटने वाली घटनाओं को बर्दाश्त करने से घर में शांति बनी रहेगी। किसी अलग वातावरण में जाना आपको तरोताजा होने के लिए जरुरी लग रहा है। जल्द ही पैतृक संपत्ति का एक हिस्सा आपको मिलने की संभावना बन रही है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : हल्का पीला मकर आप स्वयं को फिट और सेहतमंद बनाए रखने के लिए सभी जरुरी काम करेंगे। किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने के कारण वित्तीय सेहत सुधरने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर आज जो भी करेंगे उसमें उत्साह की कमी रहेगी,थोड़ा धैर्य रखें। आप जो भी कर रहे हैं उसमें परिवार के बड़ों का साथ मिलते रहने की उम्मीद है। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोग जीवन के यादगार और खूबसूरत पल संजो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के ले पेपर सं संबंधित सभी काम पूरा कर लिए जाने की संभावना है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू कुंभ नियमित व्यायाम करते रहना आपको फिट और उर्जावान बनाए रख सकता है। किसी अतिआवश्यक सामान पर पैसा खर्च करना आपके पॉकेट पर भारी पड़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरु करने के लिए आज का दिन सही नहीं है,थोड़ा इतजार करें। किसी विचार को लागू करने के लिए परिवार के किसी सदस्य को राजी करना पड़ेगा। जल्द ही एक रोमांचक ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,तैयारी शुरु कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का बंटवारा सभी पक्ष के लिए संतोषजनक रहने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गहरा लाल मीन अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर नजरिया अपना सकते हैं। कोई मंहगी वस्तु खरीदने रकी वजह से आपका बजट बिगड़ने का खतरा है। प्रोफेशनल स्तर पर की जाने वाली मिटिंग सफल रहेगी,बड़ी डील होने वाली है। परिवार में किसी को अपने विपरित दिशा में जाता हुआ महसूस करेंगे,ठंड रखें। परिवार कोई सदस्य जो आपके विचार के खिलाफ है उसे बर्दास्त करना सीख लें। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : टियल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...