Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 5 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 05th 2021 12:04 AM -- Updated: January 04th 2021 10:47 PM
आज का राशिफल 5 जनवरी 2021

आज का राशिफल 5 जनवरी 2021

Forecast for5th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कोई आपको अपने मज़े के लिए पैसे खर्च करने पर मजबूर कर सकता है। आप हेल्थ को प्राथमिकता देकर सेहतमंद रहने में सफल होंगे। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ गृहिणियों का अच्छा समय व्यतीत होगा। थकान के कारण लंबी यात्रा करने से बचना होगा। अच्छे दामों में प्रॉपर्टी की बिक्री न होने से आप चिंतित रहेंगे। रोमांस में आपकी एक नए रिश्ते की शुरुआत करने की संभावना है। लकी नंबर: 3 लकी कलर: सैफरन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) कुछ लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सही समय पर सही निर्णय आर्थिक स्तिथि को संतोषजनक बनाए रखेगा। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलने पर मानसिक स्तिथि अच्छी रहेगी। लव लाइफ में निराशा हाथ लग सकती है। गृहिणियों का आनंददायक समय घर की सजावट में व्यतीत होगा। व्यावसायिक जीवन में आपके द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना होगी। किसी लेक्चर के लिए आपके विदेश यात्रा करने के योग हैं। लकी नंबर: 9 लकी कलर: मजेंटा मिथुन (मई 21 - जून 21) आप पेशेवर जीवन में कार्य समाप्ति के लिए विकर्षणों से दूर रहने में सफल होंगे। अस्थायी नौकरी में कार्यरत लोगों को स्थायी रूप से नौकरी मिलने के योग हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ आप एकांत में समय व्यतीत करने में सफल होंगे। पेशेवर संस्थानों से निकले युवाओं के लिए नौकरी के काफी सारे विकल्प उपलब्ध होंगे। सकारात्मक सोच से तनाव दूर रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित जोड़ों के लिए साथ में समय बिताने के लिए समय अनुकूल है। लकी नंबर: 15 लकी कलर: क्रिमसन कर्क (जून 22 - जुलाई 22) सोच-समझकर पैसे खर्च करने से बाकी शौक पूरे करने का मौका मिलेगा। जो लोग अच्छी सेहत बनाये रखना चाह रहे थे, वे नए फिटनेस रूटीन अपना सकते हैं। पुराने व्यवसाय को पुनः शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत और सच्ची लगन आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगी। आप नज़दीकी रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन चलाने में नौसीखिए सावधानी अवश्य बरतें। आर्थिक स्तिथि मज़बूत होने पर भी आप नया घर लेने में असक्षम होंगे। किसी परिचित की सहायता करने से आपकी सराहना होने की संभावना है। आप जिनको पसंद करते हैं, उनके साथ नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। लकी नंबर: 2 लकी कलर: पीच सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) शिक्षा के क्षेत्र में गतिशीलता आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में कारगर साबित होगी। व्यावसायिक जीवन में आप अपने अच्छे प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने में सफल होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से दिन मनोरंजक बना रहेगा। किसी स्कीम में निवेश करने का सपना आज साकार होने की संभावना है। आपका खुश रहने और रखने का स्वभाव घर में सुख-शांति का माहौल बना देगा। प्रॉपर्टी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होने के संकेत हैं। रोमांस में आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लकी नंबर: 17 लकी कलर: फारेस्ट ग्रीन कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) आप ज़रूरत की किसी कीमती चीज़ को खरीदने में कामयाब होंगे। वर्किंग वीमेन निजी और व्यावसायिक जीवन में बैलेंस बनाये रखने में सफल होंगीं। पेशेवर जीवन में आप महत्वकांक्षी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों को आपसी मनमुटाव छोड़कर प्रेम से समस्याओं का हल निकालना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका नियमित अच्छा प्रदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। गृहिणियाँ घर की सजावट के लिए ज़रूरत से ज़्यादा खर्च कर सकतीं हैं। जिनसे आप हाल ही में मिले हैं, उनकी ओर आकर्षित होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: क्रिमसन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) आप अपने सामाजिक क्षेत्र में जो भी काम करेंगें उससे संतुष्ट होंगे। प्यार की तलाश में निकले नौजवानों को हताशा हाथ लगने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रतिद्वंद्वियों की ओर से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके दोस्त या परिजन पुरानी बातों से आपको दुखी कर सकते हैं। घर में भी तनाव का माहौल बना रहेगा। अच्छी तरह सोच-विचार करके ही जॉब स्विच करने के लिए कदम उठाएं। सेहत संतोषजनक बनी रहने की संभावना है। आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहने में सफल होंगे। लकी नंबर: 9 लकी कलर: मैरून वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) निजी जीवन में कोई अच्छी खबर आपको दिन भर खुश रखेगी। नौकरीपेशा लोग उनपर सौंपी गई कार्य की ज़िम्मेदारी को पूरा करने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विद्यार्थियों की मनोकामना पूरी होने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपकी विवादास्पद प्रॉपर्टी का मामला सुलझने के कोई आसार नहीं है। आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्तिथि मज़बूत होगी। आज आपके अपने किसी ख़ास दोस्त या परिजन से मिलने के संकेत हैं। आपकी लव लाइफ खतरे में आने की आशंका है। लकी नंबर: 2 लकी कलर: क्रीम धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) आपको फ़िज़ूलख़र्ची से बच कर रहना होगा। आपकी आर्थिक स्तिथि स्थिर रहने की संभावना है। नए वर्कआउट प्लान को नियमित रूप से करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप अपने कार्यस्थल पर नयी ज़िम्मेदारियों को पूरी करने में कामयाब होंगे। किसी सामाजिक समारोह में रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जाना आपके लिए आनंददायक और मनोरंजनक साबित होगा। कुछ छात्रों की परिवार की सहमति से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की संभावना है। आप अपनी लव लाइफ में पार्टनर के साथ काफी एन्जॉय करेंगे। लकी नंबर: 3 लकी कलर: सैफरन मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) महत्वकांक्षी लोगों के सपने निजी जीवन में जल्द पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्य पर ध्यान केंद्रित करना लाभदायक सिद्ध होगा। बड़ी स्कीम में निवेश करने से पहले गहन सोच-विचार करने की आवश्यकता है। किसी को उधार दिए पैसे वापस मिलने के संकेत हैं। आप घर में चल रहे तनाव के माहौल को शांत करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा रोमांचक हो सकती है। आपको अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने में ख़ुशी मिलेगी। लकी नंबर: 6 लकी कलर: क्रिमसन कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) पैसे बचाने के उपाय अपनाने से आर्थिक स्तिथि स्थिर बनी रहेगी। कुछ छात्रों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के योग हैं। पेशेवर जीवन में आपके विचारों को मान्यता और प्रशंसा मिलेगी। आध्यात्मिकता आपके निजी जीवन में काफी महत्त्वपूर्ण होगी। अच्छी सेहत आपको फिट और हेल्थी बनाये रखेगी। आप अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाने में कारगर साबित होंगे। अपनी मौजूदा लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। लकी नंबर: 17 लकी कलर: नेवी ब्लू मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) लंबी यात्रा असुविधाजनक होने की संभावना है। ज़रूरत की बहुमूल्य वस्तु की खरीदी से महीने का बजट गड़बड़ा सकता है। स्टॉक मार्केट में सट्टेबाज़ी से नुकसान भुगतने के संकेत हैं। विवाहयोग्य व्यक्ति के लिए आप अच्छे रिश्ते देखने की कोशिश में लग जाएंगे। हेल्थ मैंटेन रखने के लिए फिटनेस ग्रुप का सहारा लेना लाभदायक सिद्ध होगा। आपके पार्टनर आपको खुश रखने में कामयाब होंगे। लकी नंबर: 1 लकी कलर: लाइट रेड


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...