Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 05th 2020 12:01 AM -- Updated: October 04th 2020 11:05 PM
आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2020

Forecast for 5th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- खानादानी पैसा मिलने के योग हैं। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। घर की साज-सज्जा में व्यस्त रह सकते हैं। किसी नई जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर मार्केट रेट के मुताबिक चलें। आपके प्रेम संबंधों का राज़ खुलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन वृषभ- आप इस समय अच्छे वेतन की डिमांड करने की स्थिति में हैं। सेहत के प्रति जागरुक लोगों का ग्रुप ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के मामलों को परिवार में ही सुलझाना बेहतर होगा। किसी यात्रा पर लंबे समय लोगों से मिलना हो पाएगा। रियल स्टेटस से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे का साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - इंडिगो मिथुन- पिछला किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ज़रूरी सावधानियां बरतें। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त कार्यभार को आसानी से संभाल लेंगे। जल्द ही घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत करने से लाभ होगा। काम की व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – टरक्वॉइश कर्क- आपके द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहतमंद रहने के लिए नए व्यायाम शुरु कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अवसर को प्राप्त करने के लिए शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। घर से काम कर रहे लोग किसी प्राइम लोकेशन पर शिफ्ट हो सकते हैं। आपसी समझ और एक दूसरे के प्रति सम्मान से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - लेमन सिंह- किसी को उधार देते समय सतर्क रहें। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ख्याल रखेंगे। व्यवसायिक मोर्चे पर कोई अच्छी डील मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - क्रीमसन कन्या- पिछले किए निवेश से आर्थिक अनिश्चितता की आशंका है। खुद पर नियंत्रण रखना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ सामांजस्य बिठाने में सफल होंगे। किसी की कंपनी में यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। ऑफिस में चल रही गड़बड़ी को तुरंत सुलझाने की ज़रूरत है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - बेज़ तुला- धन लाभ के कारण आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नियमित व्यायाम करने से वज़न कम करने में मदद मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के लिए समय शुभ है। पेशेवर मोर्चे पर हालात आपके काबू से बाहर नहीं जाएंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन वृश्चिक- खानपान पर नियंत्रण कर वज़न कम करने में सफल होंगे। पेशेवर मोर्चे पर किसी गलती के क्लीन चिट मिलेगी। अपनी सफलताओं पर गर्व करने का दिन है। कोई लंबी यात्रा बिना किसी अड़चन के संपन्न होगी। किसी घर या प्रॉप्रर्टी से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप को मज़बूत करने के लिए नए तरीके सोचने की जरूरत है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - पीला धनु- विवेकपूर्ण तरीके से किया गया खर्च लाभदायक रहेगा। सेहत को लेकर जागरुक होने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताना सतुंष्टी देगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी घर या दुकान की खरीददारी कर सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – बोटल ग्रीन मकर- वेतन में वृद्धि हो सकती है या कोई बोनस मिल सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए खुद पर काम करना होगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी के दाम बढ़ने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्रेम संबधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश कुंभ- बजट से बाहर जाकर खरीददारी करना संभव होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा के साथ धैर्य और संवेदनशीलता से काम लें। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - मरून मीन- नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपकी उम्मीदें बहुत ऊंची है। आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी प्रॉइम लोकेशन पर प्रॉप्रर्टी खरीदने में सफल होंगे। अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का मौका मिल सकता है। रोमांस में अपने साथी की दिलचस्पी बनाए रखने में सफल होंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - लेवेंडर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...