Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 5 सितंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- September 05th 2021 10:40 AM

DAILY HOROSCOPE: Sep 5, 2021 (Sun) मेष- सैलरी में वृद्धि से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी में सफल होंगे। नौकरी में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शहर से बाहर किसी रिश्तेदार को छोड़ने जा सकते हैं। पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की ज़रुरत है। प्रॉप्रर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - लेवेंडर वृषभ- सेहतमंद रहने के लिए योग करना लाभदायक रहेगा। हॉस्पिटेलिटी के सेक्टर से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। स्कूल के किसी अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। किसी रिसॉर्ट में रुम बुक कराने की सोच सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ वीकैंड का प्रोग्राम बना सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - मरुन मिथुन- कोई व्यक्ति आपसे माफी मांग सकता है। धन संबंधित समस्याओं से बचने के लिए बचत पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर खुशी महसूस होगी। विदेश जाने की सोच रहे लोगों को वीज़ा के लिए इंतज़ार करना होगा। कार्यक्षेत्र पर आज काम पर ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - आसमानी कर्क- आज आपको अपनी किसी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिल सकता है। फ्रीलॉंसिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। किसी एग्ज़ाम को लिखने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। किसी करीबी से मिलने विदेश जाने की सोच सकते हैं। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – गाढ़ा हरा सिंह- सेहत से जुड़े प्रयास आपके लिए मददगार साबित होंगे। समय पर की गई किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी से पैसों की बचत होगी। सरकारी नौकरी के प्रयास कर रहे लोगों को ज़्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। खानदानी घर को बिल्डर फ्लोर में बदलवाने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहें वरना गलती हो सकती है। आपका साथी आपका मूड ठीक करने में आपकी मदद करेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - सफेद कन्या- करियर में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। आपमें से कुछ लोग किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। छुट्टियों पर जाने से पहले होटल्स के बारे में अच्छे से जान लें। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। शेयर बेचने से धन लाभ की संभावना है। अपने साथी पर हर समय नज़र रखना अच्छा नहीं है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे तुला- कार्यक्षेत्र पर सतर्कता से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की ज़रुरत है। धन संबंधित मामलों के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। इंटरनेट पर समय बिताते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी की हर बात पर ध्यान ना दें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - पीला वृश्चिक- किसी करीबी से उपहार में पैसे मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की सेहत में सुधार के योग हैं। गाडी चलाते समय ओवरस्पीड से बचें। अपने आसपास की चीज़ों से सर्वश्रेष्ठ करने में सफल होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। फिट रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ डेट पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - वॉयलेट धनु- हर काम को तुरंत करने के अपने स्वभाव से बॉस को खुश करने में सफल होंगे। छात्र अधूरे पड़े कामों को तुरंत पूरा करने की कोशिश करें। महामारी के इस समय सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। यूनिफॉर्म सेक्टर से जुड़े लोगों के परिवार उनकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। कोई व्यक्ति आज आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - पर्पल मकर- किसी नौकरी को पाने में सफल होंगे। पढ़ाई में मिली सफलता से किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला लेने में सफल होंगे। व्यायाम करने में कोई ट्रेनिंग पार्टनर आपकी काफी मदद करेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद को बीमारी से दूर रखने में सफल होंगे। किसी मामूली विवाद के कारण परिवार का मूड खराब हो सकता है। प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच रहे लोगों को लगातार प्रयास करने की ज़रुरत है। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू कुंभ- करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए उनकी स्पेशल क्वालीफिकेशन मददगार रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए खुद पर ज़्यादा बोझ ना डालें। किसी के साथ विवाद बड़ा रुप ले सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। किताब पढ़ने की आदत डालें। जीवनसाथी आपको एक ही समय पर खुश और नाराज़ कर सकता है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सियान मीन- पुरानी नौकरी पर वापसी करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए दोस्तों के साथ घूमना एक रोमांचक अनुभव होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी चीज़ के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। जीवनसाथी बिना किसी कारण लड़ाई के मूड में रह सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – डॉर्क टरक्वॉइश


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...