Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 06th 2020 12:06 AM -- Updated: December 05th 2020 10:10 PM
आज का राशिफल 6 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2020

Forecast for 6th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। किसी अनुभवी सहकर्मी की सलाह मानना लाभदायक रहेगा। स्वस्थ खानपान अपनाना सेहत के लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। बजट में उचित घर की व्यवस्था करने में सफल होंगे। आपका साथी आपके सामने कोई प्रस्ताव रख सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - कॉफी वृषभ- निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। सीनियर्स से तारीफ पाकर मूड अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से रोमांचित होंगे। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी नई प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भाग्य का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक –26 शुभ रंग –डार्क ग्रे मिथुन- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच रहे लोगों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। एक इमेज मेकओवर प्रेम संबंधों के लिए लाभदायक साबित होगा। शुभ अंक –4 शुभ रंग –रॉयल ब्लू कर्क- उम्मीद के मुताबिक काम ना होने से कोई सीनियर नाराज़ हो सकता है। फिज़ूल खर्चों को कम करने की ज़रूरत है। स्वस्थ खानपान अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। परिवार के किसी समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की इच्छा जल्दी पूरी होगी। रोमांटिक मोर्चे पर नए विचारों से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक –8 शुभ रंग - हरा सिंह- वज़न कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। बिना किसी दखल के कार्यक्षेत्र पर अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी के साथ छुट्टियों पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी नई प्रॉप्रर्टी को खरीददकर गर्व महसूस करेंगे। उच्च शिक्षा पा रहे छात्रों को अच्छा प्लैसमेंट मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। शुभ अंक –2 शुभ रंग - इंडिगो कन्या- व्यवसायी और रिटेलर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ जटिल समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। वज़न कम करने के लिए एक दिनचर्या का पालन करने में सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपका साथी आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। शुभ अंक –6 शुभ रंग - लाल तुला- धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। लगातार अच्छे प्रदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। पढ़ाई में कोचिंग क्लास या टूयशन लेना फायदेमंद रहेगा। सीनियर्स आपके आइडिया और सुझावों की सराहना करेंगे। ज़रुरी काम के चलते साथी के साथ कहीं बाहर जाना कैंसिल हो सकता है। शुभ अंक –7 शुभ रंग –सिल्वर ग्रे वृश्चिक- पैसा बचाकर आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। कोई सीनियर्स आपके प्रति नरम रुख अपना सकता है। सेहतमंद रहने के लिए डांस या उससे जुड़ी एक्टिविटी अपनाएं। अपने विनम्र शब्दों से परिवार के किसी सदस्य को शांत करने में सफल होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक –5 शुभ रंग - लाइम धनु- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। सीनियर्स की संतुष्टी के लिए किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। सेहमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी स्थिति को समय रहते भांप लेने का लाभ मिलेगा। सामाजिक मोर्चे पर किसी समारोह में सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी। किसी अजनबी के साथ संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक –15 शुभ रंग –पैरेट ग्रीन मकर- किसी डील को करने से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर अपना प्रदर्शन सुधारने को आतुर रहेंगे। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। परिवार के किसी युवा की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। युवा जोड़े के आपसी प्रयासों से रिश्तों में सुधार होगा। शुभ अंक –9 शुभ रंग –हरे रंग के सभी शेड्स कुंभ- व्यसायी लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी या किसी करीबी की देखभाल के चलते चोट जल्दी ठीक होगी। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहेगा। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। सामाजिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा अंटेशन देने वाले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। शुभ अंक –15 शुभ रंग –नेवी ब्लू मीन- किसी डील को करने पर अच्छा कमीशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर कोई अच्छा मौका मिलने की संभावना है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। आपके सकारात्मक व्यवहार से घर एक खुश जगह बनेगा। किसी खूबूसरत जगह यात्रा पर जा सकते हैं। बजट में उचित घर की व्यवस्था करने में सफल होंगे। दिल से रोमांटिक होने के बावजूद रोमांटिक मूड बनाने में समस्या होगी। शुभ अंक –7 शुभ रंग –हल्का नारंगी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...