Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 07th 2020 12:06 AM -- Updated: December 06th 2020 10:29 PM
आज का राशिफल 7 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2020

Forecast for 7th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा किराया मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को हल्के में ना लें। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अपने करीबियों से मिलने के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी मज़ेदार यात्रा पर जाने के योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने साथी के साथ कोई योजना बनाने के लिए दिन उपयुक्त है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन वृषभ- आय में वृद्धि कर आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। काम से ब्रेक लेकर अच्छा महसूस करेंगे। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मज़बूत होंगे। किसी नई प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ दोबारा हनीमून पर जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मरुन मिथुन- फिज़ूलखर्चों को कम कर वित्तीय रुप से सुरक्षित रहने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी सराहना करेंगे। सेहत के प्रति जागरुक लोगों के साथ रहने से सेहत अच्छी रहेगी। किसी करीबी के साथ से खुशी महसूस होगी। किसी चीज़ को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लाल कर्क- घर के खर्चों को कम करना मुश्किल काम लगेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को कराने के लिए चतुराई से काम लेना होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। अपने करीबियों से मिलकर खुशी महसूस होगी। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्लॉट में कंस्ट्रक्शन का काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – इंडिगो सिंह- किसी डील को करने में सफल होंगे। किसी का बीच में छोड़ा गया प्रोजेक्ट पूरा करने में कामियाब होंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आपके करीबी आपसे मिलने आ सकते हैं। किसी मज़ेदार यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अचानक योजनाओं में बदलाव के कारण सरप्राइज हो सकते हैं। रिलेशनशिप में शक ना पनपने दें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – क्रीम कन्या- धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी को काम पर रखना सही निर्णय साबित होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा के विरोध से मूड खराब हो सकता है। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी काम को कर सतुंष्टी महसूस होगी। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद तुला- फिज़ूलखर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद कर सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी सदस्य को आपके सहयोग की ज़ूरूरत है। पढ़ाई में समस्या होने पर ट्यूशन लेना अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू वृश्चिक- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रह सकता है। माता-पिता को अपने बारे में पूरी जानकारी देना बेहतर होगा। आज आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई कार्यवाही पूरी कर सकते हैं। आपका साथी आपसे मिलने के लिए दबाव बना सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – पर्पल धनु- रिटेलर्स के धनलाभ के योग बन रहे हैं। पर्सनली और प्रोफेशनली दिन अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार आपका प्राथमिकता रहेगा। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दबाव महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर किसी का रिस्पांस आपको निराश कर सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ब्लू मकर- आर्गेनाइजेशन चलाने वाले लोगों को डोनेशन मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर प्राथमिकता से काम करना लाभदायक रहेगा। सेहत के प्रति जागरुक होना आपके लिए अच्छा होगा। परिवार में किसी को खुश करने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई आपके करीब आने की कोशिश कर सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सफेद कुंभ- नियमित व्यायाम फिट और ऊर्जावान रहने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन सिखाने की ज़रूरत है। किसी व्यक्ति को लेकर आशंकित हो सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। रोमांटिक मोर्चे पर अपने पूर्वानुमान के चलते किसी समस्या से बचेंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – क्रीम मीन- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में विवाह योग्य किसी व्यक्ति के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। किसी यात्रा का आनंद उठाने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – टरक्वॉइश


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...