Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 07th 2021 12:03 AM -- Updated: February 06th 2021 09:42 PM
आज का राशिफल 7 फरवरी 2021

आज का राशिफल 7 फरवरी 2021

Forecast for 7th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आर्थिक स्थिति के लिए आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। प्रोफेशनल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर मूड अच्छा रहेगा। परिवार के मोर्चे पर आपकी राह आसान होने की संभावना है। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए कोई फैमिली पैकेज ले सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। बाहर घूमने के आपके सुझाव को आपका साथी पसंद करेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी वृषभ- धन संबंधित चली आ रही परेशानी दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर निर्णय लेने की की स्थिति में रहेंगे। वज़न कम करने के लिए नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। सड़क मार्ग से किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी पुराने प्यार के मिलने से जीवन में रौनक आ सकती है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – गाढ़ा नीला मिथुन- कुछ बड़ा कमाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर कुछ अच्छे मौके मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपके आइडिया का समर्थन करेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद कर्क- धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। सेहत को लेकर कुछ नया करना लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी के संबंध मज़बूत होंगे। लंबी यात्रा के दौरान चीज़ें सुचारू रूप से चलेंगी। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने में समस्या हो सकती है। किसी लंबी रिलेशनशिप को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीला सिंह- कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। जीवनशैली में किए गए बदलावों का सेहत पर सकारात्मक असर दिखेगा। परिवार में किसी की देखभाल करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर आधी-अधूरी सूचना से दूर रहें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामला शांति से सुलझ जाएंगे। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। अपने साथी का दिल जीतकर सहानुभूति पाने में सफल होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – भूरा कन्या- धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रियल एस्टेट मार्केट से अच्छा रिटनर्स मिलने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्रेमियों को एक साथ रहने और एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेने के लिए समय मिलेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का नीला तुला- कार्यक्षेत्र पर अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी को दिया गया उधार वापिस मिलना मुश्किल होगा। अनुशासित जीवन जीना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ के चलते रिश्ते मज़बूत होंगे। किसी ऑफिशियल टूर पर जाने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – वॉयलेट वृश्चिक- किसी व्यवसाय में लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अपनी मेहनत के चलते कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। खानपान पर नियंत्रण रखने से सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता या परिवार का कोई बुज़ुर्ग आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेगा। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी आपकी पहुंच में आ सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताकर संतोष मिलेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - पर्पल धनु- आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने की सभी तारीफ करेंगे। नियमित व्यायाम ना कर पाने का असर सेहत पर दिखेगा। घर पर किए गए बदलाव आपकी क्रिएटिविटी को दर्शाएंगे। प्रॉप्रर्टी का मामला सुलझने के चलते कोई घर आपके नाम होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपके साथी के मूड के कारण बाहर घूमने जाने का मज़ा खराब हो सकता है। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – बेबी पिंक मकर- आय में वृद्धि के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ अच्छे मौके मिलने की संभावना है। खानपान पर नियंत्रण रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद के चलते दिन खराब हो सकता है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले पर ध्यान देने की ज़रुरत है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत की संभावना है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – हल्का लाल कुंभ- फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान या कोई अवॉर्ड मिलने की संभावना है। घर पर चीज़ें सुचारु रूप से ना हो पाने के कारण हताश महसूस करेंगे. विदेश यात्रा पर जाने से पहले अच्छी तरह योजना बना लें। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। अच्छी आय के चलते अपने साथी पर खर्च कर पाएंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - मजेंटा मीन- धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी मेहनत को पहचानेंगे। पहले से ज़्यादा फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। किसी जगह घूमने का सपना जल्दी पूरा होगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। व्यस्तता के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...