Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 07th 2021 12:03 AM -- Updated: January 06th 2021 10:43 PM
आज का राशिफल 7 जनवरी 2021

आज का राशिफल 7 जनवरी 2021

Forecast for 7th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपकी व्यस्तता के कारण आपकी लव लाइफ धीमी गति से आगे बढ़ेगी। लंबी यात्रा करने से आपका दिन मनोरंजक बना रहेगा। आपकी अच्छी नेटवर्किंग क्षमता के बावजूद भी अच्छी नौकरी पाने में आप असफल साबित हो सकते हैं। कुछ लोग घर पर मेहमानों के साथ समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक जीवन में आपकी प्रसिद्धि और बढ़ने के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्य आपका प्रेरणास्रोत बन सकता है। जो लोग लंबी बीमारी से परेशान हैं, उनकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: वाइट वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) कुछ लोग आने वाले दिनों के लिए अभी से फाइनेंशली प्रेपरेड़ रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्तिथि स्थिर रहेगी। सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ समय बिताने से नज़दीकियां बढ़ेंगी। ऑफिस में आपका व्यवस्थित दृष्टिकोण आपको दिए गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में कारगर साबित होगा। अपने किसी करीबी मित्र के लिए आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके सामाजिक जीवन में आपकी प्रसिद्धि में चार चाँद लगने के संकेत हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी के साथ पुराने झगड़े समाप्त होने के योग हैं। लकी नंबर: 8 लकी कलर: लैवेंडर मिथुन (मई 21 - जून 21) रियल एस्टेट में किसी डील को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका सहायक व्यवहार आपकी छवि को सुधार देगा। आपकी व्यस्तता के कारण आपकी लव लाइफ में बाधाएं आ सकती हैं। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को ख़त्म करने में आप कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने के संकेत है। आपके सहकर्मी बिना किसी झिझक के आपके कार्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके प्रयासों के बाद ही घर में सुख-शांति का माहौल बना रहने की संभावना है। किसी मित्र के साथ आपके विदेश यात्रा के योग हैं। लकी नंबर: 9 लकी कलर: ब्राउन कर्क (जून 22 - जुलाई 22) बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अनुकूल है। आप परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी की बिक्री में अच्छे दाम मिलने के संकेत हैं। अपनी मनचाही हॉबी को करने का आपको अवसर मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम करने में आप सफल साबित होंगे। जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से सकारात्मक जवाब आने के संकेत हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में घूम रहे हैं, उन्हें इच्छानुसार नौकरी मिलने की संभावना है। जिन दोस्तों से आप वर्षों से नहीं मिले हैं, उनसे मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: स्काई ब्लू सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) व्यवसायिक जीवन में कोई नए कार्य को करने में आप असफल हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ तनाव का माहौल बना रहेगा। सेहत से जुड़ी मामूली समस्याएं होने के संकेत हैं। किसी पर्यटक स्थल पर जाने की संभावना बनेगी। पैतृक संपत्ति आप के पक्ष में होने की योग हैं। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से लव लाइफ काफी रोमांचक बन जाएगी। आपका सहायक स्वभाव सामाजिक जीवन में आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना है। लकी नंबर: 5 लकी कलर: ग्रीन के सभी शेड कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) अपने प्रयासों से आप फिट और सेहतमंद बने रहने में सफल होंगे। परिवार का कोई व्यक्ति घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है। आपके अपने करीबी दोस्तों के साथ घूमने जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक जीवन में आप को मान्यता मिलेगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने में कामयाब होंगे। पर्याप्त कैश लेकर ही यात्रा पर जाने की सोचें। सीनियर्स के साथ मतभेद होने से आपको नुकसान हो सकता है। लकी नंबर: 3 लकी कलर: बेज तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता होगी। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। घर में नवीनीकरण के कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। किसी की सहायता करने से आप संतुष्ट होंगे। सामाजिक जीवन में आप की लोकप्रियता बनी रहेगी। रोमांस में रोमांचक और मनोरंजक परिस्तिथियों के आने की संभावना है। किसी कॉन्पिटिटिव परिस्थिति में आपको अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। लकी नंबर: 2 लकी कलर: ब्लू वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) कुछ लोगों की मनोविज्ञान में रुचि बढ़ेगी। कॉल सेंटर या हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों की व्यस्तता बढ़ी रहने के आसार हैं। नई जगह यात्रा करने के योग बन रहे हैं। योग और ध्यान से सेहत अच्छी बनी रहने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धियां उनके भविष्य के लिए कारगर साबित होगी। आप के अथक प्रयासों से लव लाइफ दिलचस्प बनी रहेगी। सुरक्षित निवेशों में आप अपना पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में आपकी विशेषज्ञता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। निजी जीवन रोमांच से भरा होगा। लकी नंबर: 17 लकी कलर: डार्क टर्कोईज़ धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) व्यावसायिक जीवन में आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे। हेल्थ मेंटेन करने के लिए पौष्टिक आहार और नियमित एक्सरसाइज लाभदायक सिद्ध होगी। विदेश यात्रा के योग हैं। कुछ लोग नए घर की सजावट में समय व्यतीत करेंगे। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ खुशियों के पल बताएंगे। कड़ी मेहनत और लगन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। अपनी व्यस्तता के बावजूद आप अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: वाइट मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) नौकरीपेशा लोग ऑफिस में जटिल कार्यों को पूरा करके अपने सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। पौष्टिक आहार से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। दूसरों को खुश करने में ही आपकी खुशियाँ निहित होंगी। किसी पुराने मित्र से मिलने की संभावना है। आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। व्यावसायिक जीवन में आपके द्वारा की गई पहल की काफी सराहना होगी। आपके किसी करीबी की उपलब्धि आपको खुश कर देगी। अपने सपनों को साकार करने के लिए आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। लकी नंबर: 11 लकी कलर: क्रीम कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) अपने बैंक बैलेंस को मेंटेन रखने में आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों के लिए वेकेशन पर जाना संभव होगा। कुछ लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपके पति या पत्नी के साथ अनबन होने की आशंका है। आप अपने व्यस्त जीवन से पार्टनर के लिए समय निकालने में सफल होंगे। जीवनशैली में बदलाव लाने से आप सेहतमंद बने रहेंगे। किसी करीबी के साथ कोई मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है। लकी नंबर: 4 लकी कलर: इंडिगो मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) किसी महत्वपूर्ण काम को करने से आपको लाभ मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। आपके निजी निर्णय में परिवारवाले भी आपके सपोर्ट में होंगे। आप अपनी सहजता से किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। पैसे बचाने के उपायों से ही आपकी आर्थिक स्थिति संभली हुई रहेगी। ऑफिस में हर काम सुनिश्चित तरीके से करने पर सीनियर आपसे प्रभावित होंगे। वाहन सावधानी से चलने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 11 लकी कलर: सैफरन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...