Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 07th 2020 12:09 AM -- Updated: October 06th 2020 11:15 PM
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2020

Forecast for 7th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। वज़न कम करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करने से लाभ होगा। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें आपके हिसाब से चलेंगी। किसी व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी की सलाह के कारण घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा। नवविवाहित जोड़ों को सैटल होने में थोड़ा समय लग सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नेवी ब्लू वृषभ- धन कमाने के लिए अतिरिक्त जॉब ले सकते हैं। किसी नए व्यायाम को अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। धार्मिक लोग किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। कोई आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - गुलाबी मिथुन- रियल स्टेट्स में लेन-देन करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी भी चीज़ को बीच में ना छोड़ें। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – नेवी ब्लू कर्क- अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को समझने का समय है। परिवार के साथ समय बिताना संतोषजनक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा प्यार भरने की कोशिश करें। शुभ अंक – 13 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन सिंह- आर्थिक सुरक्षा के चलते कुछ बड़ा सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने व्यवहार से सीनियर्स के पसंदीदा बनेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कोई आपके काम में लगातार दखल दे सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाकप घूमने का मौका मिलेगा। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ लें। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - क्रीम कन्या- अच्छी आर्थिक स्थिति के चलते कुछ बड़े प्लान बना सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक व्यायाम करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी युवा से मिली खुशखबरी के कारण मूड अच्छा रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना विकल्प चुनना मुश्किल नहीं होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का हरा वृश्चिक- आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने के योग हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने हवाई या रेल यात्रा पर जा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टीम को प्रोत्साहित करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे से कुछ दिन का ब्रेक लेने की इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - हरा वृश्चिक- किसी लोन को चुकाने के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर सफल होने के लिए लगातार प्रयास करने की ज़रूरत है। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। किसी ब्रेक पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में रहेगा। प्रोफेशनल्स और पर्सनल मोर्चे पर चल रही दुविधा दूर होगी शुभ अंक – 6 शुभ रंग - ऑलिव धनु- किसी दोस्त को उधार देने से पहले दो बार सोच लें। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। यात्राओं पर अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ लें। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - टरक्वॉइश मकर- किसी डील को करने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। संयुक्त परिवार में किसी स्थिति से निपटने के लिए चीज़ों को अच्छे से समझें। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। आज आपके साथी का ध्यान कहीं और हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - आसमानी कुंभ- आय में वृद्धि के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर किसी की मदद कर सकते हैं। नई-नई जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है। किसी फ्लैट या अपॉर्टमेंट की खरीददारी कर सकते हैं। जीवन में रोमांस वापिस लाने के लिए मेहनत करनी होगी। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पीला मीन- धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी युवा की मदद करने की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कोई फ्लैट या प्लॉट ड्रॉ में निकल सकता है। पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नेवी ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...