Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 07th 2021 12:00 AM
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2021

Forecast for 7th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष- पायलट लाइसेंस पाने की कोशिश कर रहे लोगों को अंतिम टेस्ट से गुज़रना होगा। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के किसी युवा के लिए कोई चीज़ ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के लिए किराएदार मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहतमंद रहने के लिए फास्ट फूड के सेवन से बचें। आज आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - सियान वृषभ- लंबे समय बाद छुट्टियों पर जाना आनंददायक साबित होगा। ज़रुरत से ज़्यादा खर्चों की आदत से बचने की कोशिश करें। नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहने की कोशिश करें। पढ़ाई में सफल होने के लिए क्लास में एकाग्रता भंग ना होने दें। अगर साथी के साथ बाहर जाने का मन ना हो तो मना करना उचित होगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पीला मिथुन- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। दादा-दादी बच्चों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। किराएदार मकान मालिक से किराया ना बढ़ाने के लिए बोल सकते हैं। नियमित रूप से मेडिकल चेक-अप कराते रहें। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नेवी ब्लू कर्क- किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना रोमांचक साबित होगा। ज़रुरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बॉस किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने की रिपोर्ट मांग सकता है। घर के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। किसी के साथ दोस्ती बढ़ाने में समय लग सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का हरा सिंह- कार्यक्षेत्र पर आपके काम से सीनियर्स प्रभावित होंगे। सीनियर्स से मिली अच्छी टिप्स पढ़ाई में मददगार साबित होगी। आय में वृद्धि के चलते लोन की किश्तें चुकाना आसान होगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने में देरी हो सकती है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पुराने सहयोगी से दोबारा मिलने के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में समझौता करने से आपसी समझ मज़बूत होगी। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - इंडिगो कन्या- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। मज़बूत एकाग्रता और पढ़ाई में आपकी दिलचस्पी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। किसी किराएदार से किराया लेने के लिए सख्त होना पड़ेगा। जीवन में रोमांस बढ़ाने के लिए ज़रुरी कदम उठा सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - फुशिया तुला- सीनियर्स के साथ मीटिंग पर जाते समय अच्छे से तैयारी कर लें। छात्र स्कूल के किसी काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई युवा अलग रहने का दबाव बना सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल होंगे। कोई पालतू जानवर खुशी और चिंता दोनों का कारण बन सकता है। सेहतमंद रहना आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा। प्यार अंधा होता है, इसका अहसास आपको जल्द होगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - क्रीमसन वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव से निपटने के लिए सही रणनीति बनाकर काम करें। तैयारी की कमी आपके प्रदर्शन में साफ दिखाई देगी इसलिए मेहनत करें। बड़े हो चुके बच्चों पर पाबंदियां ना लगाएं। कोई दोस्त आपको छुट्टियों पर जाने के लिए प्रेरित कर सकता है। सही खानपान स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। अरैंज्ड मैरिज के ज़रिए सच्चा प्यार पाने में सफल होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - गुलाबी धनु- कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सभी तारीफ करेंगे। आने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी कोई हॉबी बहुत जल्द आपका प्रोफेशन बन सकती है। अपने साथी के साथ किसी रोमांचक ड्राइव पर जाने की संभावना है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - केसरिया मकर- नई-नई नौकरी पर लगे लोग खुद को स्थापित करने में सफल होंगे। छात्रों का किसी परीक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिवार का युवा कोई अगर अपना रास्ता अपनाना चाहते है तो उसे ना रोकें। किसी तीर्थयात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। अपने पुराने प्यार से सभी संबंध खत्म करना आपके लिए बेहतर होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - आसमानी कुंभ- आसानी से सुलझने वाले मामलों में विवाद से बचें। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नोट्स के भरोसे ना रहें बल्कि किताब से भी पढ़ें। परिवार के किसी युवा का विश्वास जीतने के लिए उससे खुलकर बात करें। काफी समय से घर पर रहने के कारण किसी ट्रिप पर जाने के लिए प्रेरित होंगे। किसी स्पोर्ट्स इवेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए फिट रहना होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। झूठी मेट्रीमोनियल साइट्स से बचकर रहें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - मरुन मीन- नई जगह पर नौकरी मिलने से आर्थिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। व्यस्तता के बीच फिट रहने के लिए समय निकालने में सफल होंगे। आपमें से कुछ लोग पैरेंट्स को अपने पास रहने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। जानवरों से प्यार करने वाले लोग कोई जानवर पाल सकते हैं। परिवार में किसी विवाद को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। किसी लाँग ड्राइव पर जाना अच्छा बदलाव साबित होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने साथी के साथ सेकेंड हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - टरक्वॉइश


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...