Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 8 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 08th 2020 12:03 AM -- Updated: July 07th 2020 10:47 PM
आज का राशिफल 8 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 8 जुलाई, 2020

मेष लक्ष्मी मेहरबान है, धन की स्थिति मज़बूत हो रही है। रुतबेदार लोगों के साथ मेल मुलाक़ात बढ़ रही है। सेहत में सुधार दिखने लगा है। परिजन साथ में समय बिताने का दबाव बना सकते हैं। सितारे यात्रा का इजाजत नहीं दे रहे हैं। प्रोपर्टी से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। छात्रों की मेहनत उनका भविष्य बना देगी। लव फोकस – जिसे मन ही मन चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नेवी ब्लू वृष धन को सुनियोजित तरीके से चला पा रहे हैं। धन की बचत करने में भी समर्थ हैं। व्यवसाइयों को अपने क्षेत्र में पहचान मिलेगी। जीवनसाथी को अपनी बात मनवाना मुश्किल होगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। हो सकता है इस आउटिंग में हर कोई शामिल ना हो। प्रोपर्टी में निवेश करना सही फैसला होगा। लव फोकस – रोमांस में रोमांच लाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सुनहरा भूरा मिथुन कोई आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद कर सकता है। मजबूर होकर मदद करने की ज़रूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भरोसा जीतेंगे। अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह ईमानदारी से करेंगे। वर्क आउट का रुटीन बनाएं। नई प्रोपर्टी बनने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, लाभ होगा। लव फोकस – प्रेमीजन को किसी भी बात के लिए मजबूर ना करें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्लुइश ग्रीन कर्क पुराने दिनों में किए निवेशों के कारण आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है। अपने काम पर अपनी पकड़ मज़बूत करें। सेहत को लेकर सजग रहने की ज़रूरत है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। कोई आपकी संपत्ति पर दावा ठोक सकता है। इस दावे में सच्चाई होने की संभावना है। छात्र प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल करेंगे। लव फोकस – प्यार का आपके जीवन में एक ख़ास महत्व है और प्रेमी की ख़ास जगह। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - तोतिया हरा सिंह होम लोन की अर्ज़ी मंज़ूर होगी। ड्रीम होम का सपना साकार होने को है। कार्यक्षेत्र में पीछे ना रहें, काम को प्राथमिकता दें। किसी भी चीज़ या बात की अधिकता वाजिब नहीं। कोई मित्र या रिश्तेदार आपके साथ ठहरने आ सकता है। यात्रा में देरी हो सकती है। छात्र अपनी इच्छा अनुसार आगे बढ़ सकते हैं। लव फोकस – प्रेमी या प्रेमिका को रिझाने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बॉटल ग्रीन कन्या मज़बूत धन की स्थिति की वजह से लग्ज़री आइटम खरीदेंगे। सेहत साथ निभा रही है। घर के मसलों को समय देने की ज़रूरत है। छात्रों को एसाइनमेंट समय पर करने होंगे। ऐसा ना करने पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रोपर्टी से जुड़े मसले पर बातचीत संभव है। छात्रों की इम्तहानों की तैयारी में कमी नहीं है। लव फोकस – समां में प्यार ही प्यार है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - लेमन तुला नया काम शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति सुनिश्चित कर लें। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। घर के बाहर खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। घर के बड़े आपको संदेह की नज़र से देख सकते हैं। सस्ती प्रॉपर्टी ख़रीदने का लालच हो सकता है। प्रॉपर्टी ख़रीदने से पहले उसके बारे में जाँच पड़ताल ज़रूर कर लें । छात्रों की परफॉर्मेंस संतोषजनक बनी रहेगी। लव फोकस- जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - सफ़ेद वृष्चिक उधार चुकाने के लिए धन बचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स पर नज़र रखनी पड़ सकती है। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एहतियात बरतें। घर के बड़े बुजुर्गों की ज़रूरतों को पूरा करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा सही फीडबैक मिलने पर उसे ख़रीदने का मन बनेगा। छात्रों को आगे बढ़ने के उत्साहवर्धक संकेत मिल रहे हैं। लव फ़ोकस - क़िस्मत प्यार की तलाश करने वालों के पक्ष में नहीं है, थोड़ा इंतज़ार करें, परिस्थिति जल्दी ही बेहतर होगी। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - हरा धनु नया काम करने से पहले अपने हाथ को कसने की ज़रूरत है। व्यावसायिक स्थिति आपके पक्ष में है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। एक्सरसाइज कर रेगुलर रूटीन बना हुआ है। परिवार वाले आपके विचारों से सहमत होंगे। बुक की गई सम्पत्ति की अंतिम किश्तों का भुगतान करेंगे। छात्रों को गंभीर रवैया अपनाने की ज़रूरत है। लव फ़ोकस - रोमांटिक आकांक्षाओं के साकार होने की संभावना बनी हुई है। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - लेमन मकर किसी को दी गई सहायता के लिए तत्काल पारस्परिकता की अपेक्षा न करें। सामाजिक प्रतिबद्धता के निर्वाह करने में समय लग सकता है। प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होने की संभावना है। पारिवारिक मसलों पर विचार विमर्श करने की ज़रूरत होगी। घरेलू सामंजस्य को भंग न होने दें। पुश्तैनी जायदाद पर अधिकार साबित करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए सर्वोत्तम विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। लव फ़ोकस - प्रेमीजन के साथ शाम की योजना बनाना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - चॉकलेट कुंभ धन आगमन बना रहेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आराम चाहते हैं तो कुछ और इंतज़ार करना पड़ सकता है। अपने ख़ान पान पर ध्यान रखें। परिवार वालों को सब कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। ग़लत फ़हमी से बचने के लिए कुछ भी बोलने से पहले सोच लें। यात्रा थकान भरी हो सकती है। किए गए वादे निभाने की ज़रूरत होगी। लव फ़ोकस - कोई आपकी अंतरतम भावनाओं को साझा करने के लिए आपके साथ होगा। शुभ अंक - 3 शुभ रंग - रोज़ मीन मनचाही नौकरी मिलने के अवसर मिलेंगे। घर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव आपको ख़ुश करेंगे। फ़िट रहने के लिए कसरत की दिनचर्या बनाए रखें। प्रॉपर्टी की ख़रीद फ़रोख़्त के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बातें दिल में ही रहने देनी चाहिए। हर बात का ख़ुलासा करना ज़रूरी नहीं होता। लव फ़ोकस - प्रेम संबंध में स्थिरता चाहेंगे। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - हल्का नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...