Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 8 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 08th 2020 12:01 AM -- Updated: May 07th 2020 11:06 PM
आज का राशिफल 8 मई, 2020

आज का राशिफल 8 मई, 2020

Forecast for 8th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष आपमें से कुछ को बड़ी धन राशि प्राप्त होने की उम्मीद है। अपने पेशेवर दृष्टिकोण से कुछ मामलों को आसानी से हल कर पाएंगे। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। माता-पिता या परिवार का बुज़ुर्ग आपके प्रयासों का समर्थन करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आसानी होंगी। प्रेम संबंधों में पहल कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गाढ़ा पीला वृषभ जल्दी पैसा कमाने की स्कीम वास्तव में काम कर जाएगी। कमज़ोर विषयों को लेकर कुछ शंकाएं रहेंगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – क्रीम मिथुन काम को लेकर सही रवैया अपनाने से सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंदी के साथ हाथ मिलाना फायदेमंद साबित होगा। नाक और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी किसी काम में आपके योगदान की सराहना करेगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद किसी डील को पाने में सफल होंगे। किसी को अकेले पूरा करने से अच्छा है कि आप मदद ले लें। किस की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – गुलाबी कर्क प्राधिकरण से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी सीनियर से दूरी बनाने में कामियाब होंगे। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बुज़र्ग से अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगे। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने से धन लाभ होगा। क्रिएटिविटी से जुड़े किसी काम को करने की इच्छा हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन सिंह आपके कठिन परिश्रम को पहचान मिलेगी। किसी व्यायाम को अपनाने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के बीच अच्छी समझ से घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले पर विचार विमर्श की ज़रूरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी व्यक्ति को मनाना मुश्किल हो सकता है। पैसों को लेकर अपने व्यवहार को बदलने की आवश्यकता है। रिलेशनशिप में कुछ बदलाव लाने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – वॉयलेट कन्या धन संबंधित समस्याएं जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश केरंगे। अच्छी सेहत के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर किसी की देखभाल करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। नए करियर की तैयारी करने की सोच सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उचित प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – मेहंदी ग्रीन तुला पैसों को लेकर चली आ रही अनिश्चितता जल्द दूर होने की संभावना है। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों की छुट्टी पास हो सकती है। खानपान में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर में किए गए बदलाव आपकी क्रिएटिविटी को दर्शाएंगे। काफी कुछ होना बाकी है लेकिन आपको सूझ नहीं रहा शुरू कहां से करें। इस समय आपको जीवन थोड़ा व्यस्त लग सकता है। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मजेंटा वृश्चिक अपनी दूरदर्शिता से संपत्ति और धन को कई गुना बढ़ाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रीट फूड का सेवन करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छी समझ के चलते रिश्ता मज़बूत होगा। किराए पर घर तलाश रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी विशेष विषय में दिलचस्पी ले सकते हैं। घर में किए गए बदलावों की सभी सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन धनु अन्य प्राथमिकताओं के कारण घर की मरम्मत में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर सौंपे गए काम में सफलता निश्चित है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी बुजुर्ग को चतुराई से संभालने में सफल होंगे। आपके उदार स्वभाव के चलते प्रेम और सम्मान मिलेगा। आध्यात्मिकता से जुड़े लोग शांति का अनुभव करेंगे। कोई आपका प्रेम प्यार और स्नेह पाने की कोशिश करेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सफेद मकर प्रतिभा और विशेषज्ञता दिखाकर कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। खानपान में किए बदलाव का सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। उच्च मनोबल के चलते अति उत्साह में रहेंगे। प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बैज़ कुंभ कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट में आपकी क्रिएटिविटी साफ नज़र आएगी। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में प्यार और शांति का माहौल रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे कांटेक्ट आपके लिए चमत्कार कर सकते हैं। किसी जानकार व्यक्ति से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। घर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता ना करें। प्रेम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – मरुन मीन आय में वृद्धि के चलते पैसों का भुगतान आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई भी काम अधूरा ना छोड़ना आपके पक्ष में रहेगा। किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर बहुत सारी गतिविधियां हो सकती हैं। पढ़ाई को लेकर गंभीर होने की ज़रूरत है। किसी प्रतिकूल स्थिति में खुद को शांत रखने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ समय बिताना संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – वॉयलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...