Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 8 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 08th 2021 12:01 AM -- Updated: February 07th 2021 11:05 PM
आज का राशिफल 8 फरवरी 2021

आज का राशिफल 8 फरवरी 2021

Forecast for 8th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी चीज़ में निवेश करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को अपने पक्ष में करने में कामियाब होंगे। सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। जीवनसाथी आज ज़रुरत से ज़्यादा प्यार दिखा सकता है। यात्रा के दौरान शॉर्ट-कट लेने से बचें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को कोई प्रस्ताव मिलने से खुशी होगी। शुभ अंक - 22 शुभ रंग – टरक्वॉइश वृषभ- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रोजेक्ट को सभी की संतुष्टी के लिए पूरा कर पाएंगे। अच्छी सेहत के लिए वैकल्पिक दवाई अपना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना आनंददायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बुक करने की सोच सकते हैं। कोई आपके स्नेह की सराहना नहीं करेगा। शुभ अंक - 8 शुभ रंग – हरा मिथुन- फिज़ूलखर्चों को कम करने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे शत्रुतापूर्ण व्यवहार दिखा सकता है। स्वस्थ खानपान स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चीज़ें आपके हिसाब से चलेगी। किसी ऑफिशियल ट्रिप के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करना लाभदायक साबित होगा। किसी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। शुभ अंक - 11 शुभ रंग – हल्का मजेंटा कर्क- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। मददगार स्वभाव के चलते कार्यक्षेत्र पर सभी से तालमेल बनाने में सफल होंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी ड्राइव पर जाने से पहले रास्तों की अच्छे से जानकारी ले लें। किसी प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी ज़्यादा प्यार दिखा सकता है। शुभ अंक - 17 शुभ रंग – लेवेंडर सिंह- शॉपिंग करते समय फिज़ूलखर्च से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कोई खोया हुआ सामान वापिस मिल सकता है। किसी का दिल जीतने में कामियाब होंगे। शुभ अंक - 9 शुभ रंग – इंडिगो कन्या- धन लाभ के योग बन रहे हैं। अच्छी योजना और दूरदृष्टिता के चलते किसी काम को पूरा कर पाएंगे। निय़मित व्यायाम और खानपान पर नियंत्रण के चलते सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का कोई युवा आपको ताकत देगा। किसी संपत्ति को खरीदने में सफल होंगे। घर की हाउस वार्मिंग पार्टी आयोजित कर सकते हैं। आपसी समझ से आपके साथी के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक - 8 शुभ रंग – चॉकलेट तुला- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके इनोवेटिव आइडिया की तारीफ होगी। खानपान को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी युवा की मदद करने की सभी सराहना करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने साथी के साथ शाम गुज़ारने में रुकावटें आएगी। शुभ अंक - 4 शुभ रंग – इंडिगो वृश्चिक- किसी चीज़ में निवेश करने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी व्यवसाय से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का ख्याल रखने में सफल होंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े विवाद पर किसी प्रतिद्वंदी से सुलझ करना मुश्किल होगा। अच्छी तैयारी प्रतियोगिता में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक - 4 शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन धनु- आय में वृद्धि के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर संतुष्टी मिलेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। किसी मतभेद या लड़ाई के चलते परिवार में तनाव हो सकता है। नियमित दिनचर्या से ब्रेक लेकर अच्छा महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में आने से प्रेम संबंधों की शुरुआत की संभावना है। शुभ अंक - 4 शुभ रंग – हल्का नीला मकर- पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपने अनुभव की काफी मांग रहेगी। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस होगा। सड़क मार्ग से यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेग हो सकते हैं। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – लेमन कुंभ- खानदानी पैसा या उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। काम में मिल रही रियायतों से संतुष्ट नहीं होंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त के मिलने से डिप्रेशन दूर होगा। कहीं ड्राइव पर घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी के खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – हल्का पीला मीन- धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रीट फूड का सेवन करने से बचें। विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी के किसी विवाद का शांति से सुलझना मुश्किल होगा। अपने क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिलेंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक - 2 शुभ रंग – हल्का गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...