Advertisment

आज का राशिफल 8 मई 2021

author-image
PTC NEWS
New Update
आज का राशिफल 8 मई 2021
Advertisment
Forecast for 8th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com
Advertisment
मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) संतुलित आहार ही आपकी अच्छी सेहत की कुंजी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति संभली हुई होगी। सहयोगियों के साथ मिलजुलकर समय पर काम खत्म करने की आवश्यकता होगी। घर पर आप किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी सहयोगी के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतें आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। नया घर खरीदने का सपना साकार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 22 लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। अलग-अलग स्रोतों से धनराशि मिलने पर आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। वर्कप्लेस पर या शिक्षा के क्षेत्र में आपको जी-जान लगाकर मेहनत करनी होगी। आपके किसी भी फैसले में आपका परिवार आपके साथ होगा। छुट्टी की अर्जी को मंजूरी नहीं मिलने पर ट्रिप कैंसिल करनी पड़ सकती है। पुरानी संपत्ति के फैसले आपके हित में होंगे। सामाजिक जीवन में आपको अपने गुस्से पर संतुलन रखना होगा। लकी नंबर: 15 लकी कलर: पीच मिथुन (मई 21 - जून 21) अच्छी सेहत पाने के लिए आप नियमित एक्सरसाइज शुरू कर देंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक होगी मगर कुछ लोग फिजूलखर्ची में लग जाएंगे। जॉब स्विच करने की सोच रहे व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल है। मेहमानों के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी परिचित के साथ यात्रा करना आपके लिए लाभदायक होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आप दिन रात एक कर देंगे। सोशल सर्कल में आप कोई मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
Advertisment
लकी नंबर: 17 लकी कलर: वायलेट कर्क (जून 22 - जुलाई 22) जिम या स्पा जॉइन करने से आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने की संभावना है। पेशेवर जीवन में आपके लिए अच्छा समय शुरू होने के संकेत हैं। आप अपने सोशल सर्कल में अपने दोस्तों को शामिल कर सकते हैं। अच्छी प्लानिंग ही आपकी यात्रा को आनंदमय बनाएगी। घर की साज-सज्जा में कुछ लोग अपना समय व्यतीत करेंगे। किसी अच्छे कारण से समाज सेवा में लगने पर आपको प्रशंसा मिलेगी। लकी नंबर: 8 लकी कलर: पैरट ग्रीन
Advertisment
सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) स्वास्थ्य से जोड़ी कोई समस्या नहीं होगी। कीमती वस्तु पर खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पेशेवर जीवन में आपकी मेहनत का फल आपको इंसेंटिव के रूप में मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में अपने गुस्से पर संतुलन रखना आवश्यक होगा। ऑफिशियल ट्रिप पर परिवार के साथ जाने से समय अच्छा व्यतीत होगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी कार्य को करने से बचें। दोस्तों के साथ आप किसी आउटडोर एक्टिविटी का हिस्सा बन सकते हैं।
Advertisment
लकी नंबर: 3 लकी कलर: डार्क येलो कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) मेडिटेशन और योग को जीवन का हिस्सा बनाने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने के संकेत हैं। वर्कप्लेस पर रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी विवादास्पद मामले को खत्म करने में आप सफल होंगे। ऑफिशियल ट्रिप पर आप किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। सामाजिक सर्कल मे अपको सबके साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता है। पार्टनर का मूड खराब होने से लव लाइफ में मुश्किलें आने की संभावना है। लकी नंबर: 3 लकी कलर: लेमन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) सोच समझकर ही कीमती वस्तुओं पर पैसे खर्च करें। व्यावसायिक जीवन में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी युवा के अच्छे रिजल्ट से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। छुट्टी की मंजूरी मिलने पर आप परिवार के साथ वेकेशन पर जा सकेंगे। पहले बुक की हुई संपत्ति के अब आपको पोजेशन मिलने के संकेत हैं। कड़ी मेहनत और अच्छी तैयारी से ही विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदल जाने के योग हैं। लकी नंबर: 6 लकी कलर: पैरट ग्रीन वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) अच्छी स्कीम्स में निवेश करने से ही आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। गृहिणियां अपनी रुचियों के बल पर घर में कुछ बदलाव लेकर आएंगी। व्यवसाय की बढ़ोतरी पर आप अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। लंबी यात्रा अनिश्चितता से भरी होने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी कार्य को करने के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए स्थिति थोड़ी सुधरने की संभावना है। चिंतित मन आपको पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से रोकेगा।
Advertisment
लकी नंबर: 9 लकी कलर: क्रीम धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) घरेलू उपचार से किसी बीमारी का सही समाधान मिल पाएगा। पुरानी रुकी हुई धनराशि मिलने से आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। ऑफिस में काम पर फोकस करने से आपको प्रशंसा मिलेगी और साथ ही इंक्रीमेंट के संकेत हैं। जॉइंट फॅमिली में रह रहे लोगों के लिए तनाव का माहौल खत्म होने की संभावना है। घर में सुख शांति फिर से लौट आएगी। लंबे समय से काम कर रहे व्यक्तियों को छुट्टी लेने की आवश्यकता होगी। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को प्रॉपर्टी की डील से अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नवविवाहित जोड़े आपसी संबंध मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। लकी नंबर: 22 लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों को समस्या का समाधान मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में की गई नई पहल आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। कुछ लोगों का अपने नए घर में शिफ्ट होने का सपना सच होगा। कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: ऑफ व्हाइट कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) चिंता का विषय बनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप आय के नए स्रोत ढूंढने की कोशिश करेंगे। वर्कप्लेस पर किए गए आपके प्रयास आपके सीनियर्स को इंप्रेस करेंगे। कुछ लोग घर की सजावट में परिवारवालों का हाथ बटाएंगे। यात्रा आनंदमय होगी। संपत्ति में एक और नया घर जोड़ने के लिए यही सही समय है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार आने के संकेत हैं। लकी नंबर: 11 लकी कलर: पिंक मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) आप अच्छे स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बना लेंगे। इनकम के नए पर्याय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना देंगे। पेशेवर जीवन में आपके दिए सुझाव कंपनी के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार के साथ घूमने जाने से आप का मन तरोताजा हो जाएगा। कुछ लोग दोस्तों के साथ लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति के कार्यों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सोशल सर्कल में आप काफी व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ में उपेक्षित हो रहे पार्टनर को समय देने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: वायलेट -
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment