Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 9 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 09th 2020 12:01 AM -- Updated: July 09th 2020 12:25 AM
आज का राशिफल 9 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 9 जुलाई, 2020

मेष आय के अतिरिक्त स्रोत खुलने की प्रबल संभावना है।। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। सेहत संतोष जनक बनी रहेगी। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नई सम्पत्ति प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। छात्रों की मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है।। अपनी सकारात्मक छवि बना पाएंगे। आपकी सामाजिक छवि उभरती जा रही है।। लव फोकस - प्रेमी या प्रेमिका आपके सब्र का इम्तिहान ले सकते हैं, सहनशील बने रहें। शुभ अंक - पीच शुभ रंग - गहरा लाल वृष अपनी आर्थिक स्थिति का विस्तृत तरीक़े से आंकलन करेंगे। बकाया राशि का भुगतान करने के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से विचारे गए परिवर्तनों को लागू करना मुश्किल हो सकता है। अच्छी सेहत बनाए रखने और फ़िट रहने के लिए वर्कआउट का रूटीन नियमित रखें। टूरिंग जॉब के दौरान परिवार के संपर्क में रहेंगे। पुश्तैनी जायदाद मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए बेहद अच्छे और मन पसंद विकल्प उभरने के संकेत मिल रहे हैं। लव फोकस - प्रेम संबंध के लिए अनुकूल समय चल रहा है।। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - मरून मिथुन एक महत्वपूर्ण अवसर के लिए पर्याप्त धन बचाकर रख पाएंगे। अभी से योजनाबद्ध होकर चलना अक्लमंदी है। पूरे तथ्यों को प्राप्त किए बिना किसी स्थिति निष्कर्ष पर कूदना सही नहीं। सेहत को लेकर सचेत रहने की हिदायत दी जाती है।। बुजुर्गों की सलाह घरेलू समस्या पर क़ाबू पाने में मदद करेगी। प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी से शानदार रिटर्न पाने की संभावना है।। छात्र प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। लव फोकस - अपने रोमांटिक विचारों पर अमल करने के लिए तैयार है और आप ऐसा कर भी पाएंगे। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - नेवी ब्लू कर्क काम के बदले मिल रहे भुगतान से संतुष्ट नहीं रहेंगे। स्थिति अभी जैसी है, उसे वैसी ही चलने दें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है।। बिना हस्तक्षेप के काम को सुचारु रूप से कर पाएंगे। सेहत में सुधार होता जा रहा है।। होममेकर घर में अपने नए विचारों को लागू करने में सक्षम होंगे। पुश्तैनी जायदाद का नवीनीकरण करवाने के लिए सोच सकते हैं। करियर से जुड़ी बेहतर संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।। घर में ज़रूरी बदलाव करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। लव फोकस - लव लाइफ़ सुकून से चल रही है। इसका आनंद लें। शुभ अंक - 23 शुभ रंग - ऑलिव सिंह धनागमन बना रहेगा, आर्थिक स्थिति ख़ुशहाल रहेगी। अच्छी फिगर पाने की लालसा में कसरत किए जा रहे हैं। काम को टालते न जाएं, इससे आपकी छवि ख़राब हो सकती है।। घर में सुख शांति बनी रहेगी, इससे ख़ुशी मिलेगी। संपत्ति से जुड़े अच्छे योग उभर रहे हैं। लंबे समय से अटकी प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा मिल सकता है।। लव फोकस - लव लाइफ़ को फिर से जगाने में आप सफल हो सकते हैं। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - ऑफ़ व्हाइट कन्या धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी क्योंकि कमाई बढ़ रही है।। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। ना ज़्यादा खाने का लालच करें ना नींद का लालच करें, सेहत बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों की नज़रों में ऊपर उठना चाहेंगे। कुछ जातक उपयुक्त सम्पत्ति की तलाश में दिन बिता सकते हैं। मुश्किल समय में छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल जाएगा। लव फोकस - जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने के लिए तैयार रहेंगे। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ग्रे तुला आर्थिक स्थिति सुधरती जा रही है, कमाई के स्रोत बढ़ रहे हैं। खाने पीने की बदली आदतों के कारण सेहत अच्छी बन रही है। परिवार में आप किसी को अपनी तरफ़ करने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद निपटाने की ज़रूरत है। ये विवाद गले की हड्डी बन सकते हैं। छात्रों को अपने सब्जेक्ट पर महारत हासिल है। यह महारत आपको प्रशंसा दिलाने में सफल रहेगी। लव फोकस - रोमांस के मूड में रहेंगे अपने पार्टनर के लिए कुछ ख़ास करना चाहेंगे। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - फ़िरोज़ी वृश्चिक फ़िज़ूल खर्ची के प्रति सचेत रहेंगे, हाथ कसकर चलने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे करने की ज़रूरत है। सुस्ती त्याग कर सभी लंबित कार्यों को पूरा करें। सेहतमंद जीवन का सपना देखना ही सब कुछ नहीं। उसके लिए कोशिश भी करनी पड़ती है। परिवार में परिजनों के साथ बहुत सख़्ती से पेश आने से बचें। किसी परिचित को आपसे मदद की उम्मीद होगी, उसे निराश न करें।। लव फोकस - प्रेमीजन आपकी सभी बातें सुनने के लिए तैयार होंगे, अपने दिल की बात खुलकर करें। शुभ अंक - 5 शुभ रंग - नियॉन धनु आर्थिक रूप से सहज महसूस करेंगे, धन की स्थिति अच्छी होती जा रही है। कार्यक्षेत्र में अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए सीनियर्स के सामने रखें। फ़िट और एनर्जेटिक रहने के लिए अपनी निर्धारित दिनचर्या का पालन करें। बच्चों का व्यवहार चिंता का कारण हो सकता है। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद आपके हित में तय होना संभव है। छात्रों को ख़ुशख़बरी मिल सकती है। लव फोकस -अपने रोमांटिक प्रयासों में सफल हो सकते हैं, प्यार भरे जीवन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए तैयार हो जाइए। शुभ अंक - 3 शुभ रंग - मेजेंटा मकर काम के लिए धन जुटाने की ज़रूरत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की ज़रूरत है। किसी ख़ास मेहमान के आने की तैयारी में दिन बीत सकता है। विदेश यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी ख़रीदने के शुभ संयोग बन रहे हैं। छात्रों की परेशानियां दूर होंगी, परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। लव फोकस - लव लाइफ़ की उलझनों को ख़त्म करें और नए सिरे से सब कुछ शुरू करने की कोशिश करें। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - नारंगी कुंभ लंबे समय से अटकी हुई पेमेंट का भुगतान हो जाएगा। चल रहे काम में आपके योगदान को सराहा जाएगा। चल रही दवाओं को नियमित रूप से लें, कोई भी खुराक छोड़े नहीं। बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे, आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग बन रहे हैं। कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम में छात्र अच्छा करेंगे। सफलता मिलने के योग हैं । लव फोकस - प्यार में पड़ना संभव है, रोमांस के लिए तैयार रहें। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - सफ़ेद मीन फ़िज़ूल खर्ची से बचने की ज़रूरत है। तभी आप धन की स्थिति को सुरक्षित रख पाएंगे। बिना हस्तक्षेप के कार्यक्षेत्र में अपना काम कर पाएंगे। टोटल फ़िटनेस पाना ही आपका मक़सद बना हुआ है। परिवार वाले आपसे प्यार करते हैं आपका ध्यान रख रहे हैं। अपनी पसंदीदा गाड़ी चलाकर आनंद प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला आपके हित में तय हो सकता है। आपकी शैक्षणिक उपलब्धियां आपके लिए भविष्य के दरवाज़े खोलने के लिए तैयार है। लव फोकस - सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक देने वाला है। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - हल्का भूरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...