Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 9 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 09th 2021 10:31 AM
आज का राशिफल 9 जनवरी 2021

आज का राशिफल 9 जनवरी 2021

Forecast for 9th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) प्रॉपर्टी में किए गए निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। पारिवारिक कार्यक्रम में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी एलर्जी से होने वाली समस्याओं से आपको खानपान में सावधानी बरतनी होगी। किसी को दिया हुआ उधारी का पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कुछ जातकों को इच्छानुसार नई नौकरी मिलने के योग हैं। घर में सुख-शांति के माहौल से आपकी मनोदशा भी अच्छी बनी रहेगी। पर्याप्त तैयारी न करने से यात्रा में परेशानियाँ आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: पैरेट ग्रीन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) पेशेवर जीवन में आप आज काफी सारे कार्य एक साथ करने में सक्षम होंगे। कला से जुड़े जातक अपनी प्रतिभा के प्रदशन से प्रसिद्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके मित्र आपको आपकी पति/पत्नी के साथ चल रही अनबन को ख़त्म कराने में सफल होंगे। घर के लिए कोई आवश्यकता की वस्तु आप खरीद सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहने से आपकी सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। नया वाहन खरीदने से आपकी आने-जाने की समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। जो लोग अकेलापन महसूस कर रहे हैं उनके लिए दिन खुशियों से भरा होगा। आप अनजाने में अपने पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। लकी नंबर: 7 लकी कलर: पीच मिथुन (मई 21 - जून 21) मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज दिन चुनौतीपूर्ण मगर उत्साह से भर देने वाला होगा। ताजी हवा और सक्रिय जीवनशैली आपकी सेहत अच्छी बनाए रखने में कारगर साबित होगी। फिजूलखर्ची से बचकर आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल होंगे। गृहिणियां अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगीं। परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन से आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति का बराबर विभाजन आपके परिजनों से मनमुटाव को खत्म कर देगा। कुछ लोग छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। विवाहयोग्य लोगों के लिए शादी की शहनाइयाँ बजने के योग हैं। लकी नंबर: 5 लकी कलर: डार्क ग्रीन कर्क (जून 22 - जुलाई 22) कॉम्पिटिटिव परिस्थितियां पेशेवर जीवन में आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखने में कारगर साबित होंगी। जो लोग व्यवसाय में लाभ का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए धनराशि जमा करने में आपको कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग मॉर्निंग वॉक से अपनी सेहत को सुधारने के प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यकुशलता से अपने सीनियर्स को प्रभावित करना होगा। घर ढूंढ रहे लोगों को अच्छे दामों में नई प्रॉपर्टी मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। रोमांटिक रिलेशनशिप में दूरियां बनने के संकेत हैं। लकी नंबर: 4 लकी कलर: टर्कोईज़ सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) पेशेवर जीवन में आप अपनी मेहनत से अपने बॉस को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहने की संभावना है। लंबी बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेहत में सुधार आने के अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ लोग शारीरिक फिटनेस बनाये रखने में कामयाब होंगे। दोस्तों से मिलने के लिए यही सही समय है। घर में चल रहे तनाव के माहौल से आपकी भी मनोदशा बिगड़ी रहेगी। कुछ लोग आपकी सहायता के लिए आपसे उम्मीद लगाए बैठे हैं। नवविवाहित जोड़े आपसी मनमुटाव को दूर करने में सफल साबित होंगे। लकी नंबर: 17 लकी कलर: पर्पल कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के प्रतिभाशाली प्रदर्शन से उन्हें प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। युवाओं के सामने काफी सारे नए करियर के विकल्प प्रस्तुत होंगे। मजबूत आर्थिक स्थिति आपको जरूरत के सामान पर खर्च करने लिए मजबूर कर सकती है। व्यावसायिक जीवन में बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने की आवश्यकता होगी। अच्छी तैयारी के साथ कुछ लोग विदेश की यात्रा करने में सक्षम होंगे। सेहत बढ़िया बनी रहेगी। निजी जीवन में मिलने वाले अवसरों को हाथ से जाने न दें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 18 लकी कलर: मैरून तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) कार्यक्षेत्र में आपकी निपुणता हर किसी को आश्चर्यचकित कर देगी। व्यावसायिक जीवन में आपके अथक प्रयासों से बचे हुए कार्य पूरे हो पाएंगे। किसी तरह की मान्यता या पैसों के रूप में मिले पुरस्कार से कुछ लोगों की फाइनेंशियल स्थिति मज़बूत हो जाएगी। किसी पारिवारिक समारोह में आपको अपनी इच्छा के विपरीत शामिल होना पड़ सकता है। स्वास्थ-संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में तनाव भरे माहौल से आप छुटकारा पाने में सफल होंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए उसमे नयी जान फूकने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 4 लकी कलर: डार्क टर्कोईज़ वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त करने के लिए अटल निश्चय रखने की आवश्यकता है। पेशेवर जीवन में बेहतर सैलरी की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करने से स्वास्थय-समबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से आप परिजनों में लोकप्रिय बन जाएंगे। कुछ लोग रूटीन में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायकs होगा। जिनसे आप मन ही मन प्रेम करते हैं उनकी ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: वायलेट धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) आपके पुराने सहकर्मी आपकी टीम में शामिल होने से आपको काम करने में और आनंद आएगा। सट्टेबाजी में पैसे गवां देने के संकेत हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा ना करें। बच्चों के आने से घर में सुख और शांति का माहौल बने रहने की संभावना है। आप अपने सहकर्मियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लोगों के लिए दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आपके निजी और पेशेवर जीवन में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने में सफल साबित होंगे। लकी नंबर: 17 लकी कलर: पैरेट ग्रीन मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक विकास और प्रगति विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने में कारगर साबित होगी। कुछ लोग फिजूलखर्ची करके अपनी आर्थिक स्थिति को असमंजस में डाल सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय में परिवार आपके समर्थन में रहेगा। नियमित वर्कआउट न करने पर भी आप हेल्थी जीवन व्यतीत करने में सफल होंगे। कई सारे स्रोतों से पैसे मिलने से आप की फाइनेंशियल स्थिति मज़बूत बन जाएगी। अपने परिवार के साथ घूमने जाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। बचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रोमांस में कुछ लोगों को मनोरंजन वापस लेकर आने की आवश्यकता होगी। लकी नंबर: 4 लकी कलर: ग्रीन कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) प्रॉपर्टी से जुड़े कोई भी निर्णय आज करने से बचें। किसी धार्मिक कार्यक्रम या विवाह या कोई अन्य समारोह में शामिल होने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में आपके द्वारा किए गए अथक प्रयास आपके बॉस को इंप्रेस करेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। नया घर सजाने में आप व्यस्त रहेंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। सिंगल युवा अपने लिए प्रेम की तलाश करने में कामयाब होंगे। लकी नंबर: 9 लकी कलर: डार्क रेड मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) फाइनेंशियल स्तिथि में कमजोरी आने से आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने होंगे। घर में चल रहे तनाव के माहौल को आपको प्रेम से सुलझाना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पुराने मित्रों या परिजनों से मिलने की संभावना है। आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ लांग-ड्राइव का मजा ले सकते हैं। रिटेल के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक सिद्ध होगा। पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। अपने निर्णय खुद लेना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपके पार्टनर निजी जीवन में व्यस्त रहने से आप को समय नहीं दे पाएंगे। लकी नंबर: 5 लकी कलर: डार्क ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...