Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 09th 2020 01:00 AM
आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2020

Forecast for 9th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- अच्छी आय के चलते खर्च करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलने की संभावना है। नवविवाहित जोड़ों के आपस में समय बिताने से आपसी समझ मज़बूत होगी। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – टरक्वॉइश वृषभ- किसी ऑथर्टी से जुड़े लोगों की वित्तीय ताकत मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की ज़रूरतों का ख्याल रखेंगे। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। आपका नरम व्यवहार किसी का तनाव कम करने में मददगार साबित होगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - नारंगी मिथुन- किसी चीज़ के लिए मोलभाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी संपत्ति को खरीदने की सोच सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करना मुश्किल लग सकता है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - लेमन कर्क- पैसों की बचत करने की कोशिश करें। आपमें से कुछ लोग सेहतमंद रहने के लिए योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे चीज़ें अपने तरीके से संभाल लेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मकाम मालिक अच्छे रिटर्न के चलते घर किराए पर देने की सोच सकते हैं। किसी समारोह में हिस्सा लेने से आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ उत्साहित करने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश सिंह- खुद को पर खर्चा कर संतुष्ठी महसूस करेंगे। किसी बीमारी से छुटकारा पाने में घरेलू उपाय कारगर साबित होगा। पारिवारिक मोर्चे पर उत्साह का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा या क्रूज़ पर यात्रा करने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दामों में पाने में सफल होंगे। किसी से अपने बारे में सकारात्मक सुनकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - चॉकलेट कन्या- किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होने की संभावना है। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के युवा को दी गई सलाह मददगार साबित होगी। लंबी यात्रा पर अड़चनों से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर लें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक मोर्चे पर एक दूसरे के साथ समय बिताने में सफल होंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक बलू तुला- धन लाभ के चलते मूड अच्छा रहेगा। अनुशासित जीवन जीने से सेहत में सुधार होगा। परिवार के किसी युवा पर गर्व करेंगे। किसी करीबी से मिलने यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को देखने में दिन व्यतीत कर सकत हैं। प्रेम संबंधों को लेकर खुश नज़र आएंगे। शुभ अंक – शुभ रंग – डार्क ब्राउन वृश्चिक- व्यवसाय में लाभ के लिए अपने प्रतिद्वंदी से हाथ मिला सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली और खानपान अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी विवाद की स्थिति को शांत करने में सफल होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। दोस्तों और करीबियों से मिलने जा सकते हैं। जीवन में पुराना प्यार वापिस दस्तक दे सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – टील धनु- किसी सामाजिक काम के लिए पैसा इकठ्ठा करना मुश्किल होगा। स्वस्थ खानपान का असर सेहत पर दिखाई देगा। जीवनसाथी किसी मामले पर आप से आंख मिलाने से बचेगा। घर की मरम्मत का काम कराने की सोच सकते हैं। अपने दोस्तों या करीबियों से मिलने का मन कर सकता है। आज आपके साथी का मूड रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - कॉफी मकर- वित्तीय मामलों को लेकर आपकी समझ धन कमाने में मददगार साबित होगी। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जाते समय आवागमन के साधन को सतर्कता से चुनें। रियल स्टेटस से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में मिले किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - हरा कुंभ- धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। बीमारियों को दूर कर सेहतमंद रहने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपके सहयोग की ज़रूरत है। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - मजेंटा मीन- किसी पॉलिसी या निवेश के मैच्योर होने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार के किसी युवा को प्रोत्साहित करने में सफल होंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए लोन का इंतज़ाम करना मुश्किल होगा। घरेलू मोर्चे पर कोई आपकी मदद कर सकता है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – शुभ रंग - लेवेंडर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...