Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 13 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 12th 2020 11:35 PM
आज का राशिफल 13 जनवरी 2020

आज का राशिफल 13 जनवरी 2020

Forecast for 13thJan 2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। प्रॉप्रर्टी का कोई मामला सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्धार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी अवसर की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए घर का खाना ही खाएं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन वृषभ दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। फिज़लूखर्चों को कम कर बचत करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर काम की तारीफ सुन अच्छा महसूस करेंगे। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। रियल स्टेट से जुड़े मामले नया आकार ले सकते हैं। पढ़ाई में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में वादविवाद को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पीच मिथुन बचत करके चलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के चलते अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी चिंताओं को कम करने के लिए कु छ उपाय करने की ज़रूरत है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग हैं। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में किए गए प्रयास लाभदायक रहेंगे। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे कर्क आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई काम में आपकी मदद करेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए परिवार के किसी बुज़ुर्ग को मनाने की कोशिश करेंगे। किसी नई जगह यात्रा पर जाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के चलते प्रेम संबंधों में सुधार होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – क्रीम सिंह सेहतमंद रहने के लिए नियमित रुप से ज़रुर टहलें। नए प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए धन का इंतज़ाम करने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें करने में समय लगेगा। घर पर किसी बात को लेकर नाराज़ हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। अपने साथी की किसी आदत से परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया कन्या आपके लिए समय अच्छा चल रहा है। धन संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पैसा बचाकर चलें। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद के चलते परेशान हो सकते हैं। आज के दिन किसी यात्रा पर जाना टाल दें। प्रॉप्रर्टी की कोई डील प्लान के मुताबिक नहीं हो पाएगी। अपने साथी के साथ सुकून महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीला तुला किसी दोस्त से फिट रहने की सलाह ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कोई शर्त जीतने से धन लाभ होगा। आपके बॉस का कोई प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। परिवार के साथ लचीला दृष्टिकोण अपनाने की ज़रूरत है। घर को कोई इलैक्ट्रॉनिक्स सामन तुरंत सही कराएं। घर की लेनदेन का काम कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लेवेंडर वृश्चिक स्वस्थ खानपान की आदत से सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। अपनी क्षमता के दम पर धन कमाने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को उठाने से पहले अपना पक्ष मज़बूत कर लें। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। आज के दिन यात्रा करना टाल दें। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में कोई आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही बढ़िया दिन है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – क्रीम धनु किसी स्पेशल व्यक्ति के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपकी चिंता कर सकता है। सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करने से बचें। सेल में खरीदा गया कोई सामान निराश कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर आज शांत रहने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करने की ज़रुरत है। अपने साथी की कंपनी को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन मकर किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर से अपने काम को लेकर बात कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर का कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में समय लग सकता है। खुशियों को स्वयं में ढूंढने की कोशिश करें। नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को निकालने में कामियाब होंगे अपने साथी के साथ निभाने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया कुंभ सेहत को लेकर जागरुक होंगे। किसी चीज़ में निवेश को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त काम को पूरा करने में किसी की मदद ले सकते हैं। घर में किए गए बदलाव से जीवनशैली में सुधार होगा। किसी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी के विश्वास पर प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर ना करें। प्रेम संबंधों को लेकर इंतज़ार करने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – मजेंटा मीन ज़रूरत से ज़्यादा खाना नुकसान दे सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी की भावानात्मक बातों में आने से बचें। परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में कामियाब होंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में चापलूसी करना काम नहीं आएगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – वॉयलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...