Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 16th 2020 11:39 PM
आज का राशिफल 17 जनवरी 2020

आज का राशिफल 17 जनवरी 2020

Forecast for 17th Jan 2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है। आपमें से कुछ लोग काम से ब्रेक लेकर दुनिया घूमने जा सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई मौका मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेल्स के काम से जुड़े लोगों को मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। अपने साथी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पर्पल वृषभ सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। किसी चीज़ में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर उतार चढ़ाव रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 4विदेश में छुट्टियां मनाने का प्लान बना सकते हैं। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। अपने साथी को किसी उपहार से खुश करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - चॉकलेट मिथुन परिवार के साथ दिन बिताने के लिए दिन अच्छा है। प्रकृति के सौंदर्य का मज़ा लेने की सोच सकते हैं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे उम्मीद कर सकता है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। समाज में नए कांटेक्ट बनाने की कोशिश करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – हल्का नीला कर्क किसी चीज़ में निवेश करने पर धन लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर तरक्की पाने के लिए अपने सीनियर्स को प्रसन्न करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले रियल स्टेट से जुड़ी सलाह ले लें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अपने साथी के साथ मतभेद दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - ब्राउन सिंह कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग हैं। यूनिफार्म सर्विस से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। एक्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझा लेंगे। किसी जगह घूमने जा सकते हैं। फिट रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी को अपनी तरफ करने के लिए मनाने की कोशिश करें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - लेवेंडर कन्या पढ़ाई में की गई मेहनत नौकरी में काफी काम आएगी। धन कमाने का मौका मिल सकता है। नवविवाहित जोड़ो के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करते समय अपनी भावनाओं को सामने ना आने दें। समाज में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ग्रे तुला आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ो पर नज़र रखें। पढ़ाई को लेकर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। फिजूल खर्चों को कम करने में कामियाब होंगे। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। घर का कोई मामला आराम से सुलझाने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों कमें स्थिरता के योग हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - सफेद वृश्चिक शैक्षणिक मोर्च पर सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। एक ही चीज़ पर ध्यान ना दें बल्कि दूसरे विकल्प भी खोजें। व्यवसाय को लेकर अपनों से राय लेने से ना हिचकें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ी डील आपके हाथ आ सकती है। अपने साथी का मूड चतुराई से संभालने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - ब्राउन धनु पढ़ाई को लेकर दोस्तों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। दूसरी की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी पार्टी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय शुरु करने से पहले उसे फायदे नुकसान के बारे में जान लें। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। किसी को करीब से जानने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पर्पल मकर किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। तकनीक को लेकर जागरुक रहेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नए व्यापार को शुरु करने में धन संबंधित मदद मिल सकती है। स्थान बदलने सेहत में सुधार होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - नारंगी कुंभ कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रुरत पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करते रहें। किसी की सलाह मानकर ज़िम्म्दारियां लेने के लिए तैयार होंगे। समाज में कोई आपकी तारीफ करेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – हल्का लाल मीन आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। घर के लिए किसी लोन को पास कराने के लिए ज़रूरी कागज़ात पूरे कर लें। समाज में दूसरों की मदद कर अपनी इमेज स्थापित करने की कोशिश करें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वज़न कम करने के लिए प्रयास करते रहें। उच्च शिक्षा या रिसर्च की तरफ जा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...