Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 28th 2020 11:46 PM
आज का राशिफल 29 जनवरी 2020

आज का राशिफल 29 जनवरी 2020

Forecast for 29th Jan 2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद किसी डील को करने में कामियाब होंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ होगा। नियमित व्यायाम ना कर पाने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। कोई प्रतिष्ठित मेंबरशिप मिल सकती है। आपका साथी आपके इरादों को गलत समझ सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – बेज़ वृषभ धन की बचत करने के आपके प्रयास की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर बहुत उत्साहित होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। कोई आपका करीबी दूरी बना सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल मिथुन सेहत को लेकर जागरुक होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। रिटेलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी मामले को लेकर परिवार का माहौल गरम हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी मामले को लेकर किसी की आलोचना ना करें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ सोच सकते हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे कर्क किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र पर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। मातापिता या भाईबहन के साथ झगड़ा हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपका साथी आपके द्वारा दिए गए गिफ्ट को पसंद करेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – हल्का ग्रे सिंह अच्छी आदतों के चलते अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी घर या अपॉर्टमेंट को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अपने दिल के करीब किसी चीज़ को करने का समय है। आपके करीबी विवाह में आपकी सहायता कर सकते हैं। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – हल्का ग्रे कन्या कोई बड़ा मौका आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकता है। सेहत में सुधार होने के योग हैं। समय की कमी के चलते घर का कोई प्रोजेक्ट स्थगित करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा को एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला पक्ष में आ सकता है। किसी सीनियर की निजी मामले में मदद करने से फायदा होगा।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – मरुन तुला स्वस्थ खानपान के चलते सेहत अच्छी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती चीज़ों का ख्याल रखें। करियर पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा है। कोई मेहमान घर आ सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – चॉकलेट वृश्चिक धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ नाइट ऑउट का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक रहेगा। विवाह योग्य लोग कोर्टशिप पीरियड को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – हल्का ग्रे धनु धन संबंधित मामलों में किसी करीबी की सलाह काम आएगी। दूसरों की बातों में आने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कोई काम पूरा ना कर पाने के चलते समस्या हो सकती है। गृहणिया घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। समाज में लोगों के साथ अपने संबंध मज़बूत करने का मौका मिलेगा। आपका साथी आपके व्यवहार के चलते नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पर्पल मकर सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में कोई आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती है। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के खरीदने के योग हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नांरगी कुंभ सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त आराम ज़रूर लें। किसी स्कीम में पैसा लगाते समय सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोग निराश हो सकते हैं। घर में शांति बनाए रखने के लिए कोई काम घर पर लेकर ना जाएं। प्रॉप्रर्टी को लेकर भाईबहनों से झगड़ा हो सकता है। दोस्त या रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक संबधों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लाल मीन सेहत को लेकर दिन अच्छा है। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या को सुलझाने में कामियाब होंगे। अपने करीबियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। अपने करीबी दिल की बात ज़रूर सुनें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – वॉयलेट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...