Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 फरवरी, 2020

Written by  PTC NEWS -- February 13th 2020 11:29 PM
आज का राशिफल 14 फरवरी, 2020

आज का राशिफल 14 फरवरी, 2020

Forecast for 14thFeb 2020 by: Dr.Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर किसी की सलाह सौ प्रतिशत सही नहीं होगी। पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी एनीवर्सरी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा में समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – पीला वृषभ स्वस्थ जीवनशैली के चलते बीमारियों से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खूबसूरत जग घूमने का प्लान बना सकते हैं। समाज में कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। रोमांस के लिए समय कठिन है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी मिथुन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कोई दोस्त स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। परिवार कोई सदस्य आपकी सलाह मानने के मूड में नहीं होगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी करीबी के साथ प्रॉप्रर्टी के किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अपनी गलती सुधारने की कोशिश करेंगे विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मजेंटा कर्क किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम में किसी की मदद करेंगे। परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करेंगे। किसी नई जगह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति पर संदेह कर सकते हैं। अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन सिंह करियर में तरक्की के योग हैं। किसी नए व्यापार को शुरु करने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत की ज़रूरत है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन कन्या किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर पाएंगे। सेहत को लेकर सकारात्मक कदम उठाएंगे। किसी सीनियर को मूड अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। समाज में आपके द्वारा किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – हल्का गुलाबी तुला डॉक्टर्स और इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी करेंगे। किसी सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – हल्का वृश्चिक स्वस्थ खानपान के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी डील को करने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने के लिए किसी डेलीगेशन का हिस्सा बनेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आएगी। किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – कॉफी धनु आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में समय लगेगा। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकत है। आज आराम करने का मौका मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने साथी से नाराज़ हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – पीला मकर वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। किसी चीज़ में निवेश करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिद्वंदी से शत्रुता कम करने की कोशिश करें। करियर को दिशा देने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकत है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। नवविवाहित जोड़े आपसी मतभेद दूर करें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन कुंभ धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर कोई वैकल्पिक चिकित्सा काम आएगी। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार के मामलों में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। समाज में आपको मानसम्मान मिलेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – लाल मीन समय रहते सही निर्णय के चलते पैसा बचाने में मदद मिलेगी। किसी बीमारी में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को संभालने में कामियाब होंगे। ज्वाइंट फैमिली में रह रहे लोगों को कंफ्यूजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोचेंगे। किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...