Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 12th 2020 12:25 AM
आज का राशिफल 12 जनवरी 2020

आज का राशिफल 12 जनवरी 2020

Forecast for 12th Jan 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष स्वस्थ खानपान की आदत से सेहत में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। अपने साथी का साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – रॉयल ब्लू वृषभ फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अभी काफी कुछ करना होगा। घर के कामों को करना पसंद नहीं करेंगे। किसी व्यक्ति से मिलने शहर से बाहर जा सकते हैं। घर का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने में समय लग सकता है। बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखें। कोई भी विचार विमर्श करने से पहले अपने साथी का मूड जांच लें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गुलाबी मिथुन सेहत को लेकर जागरुक होंगे। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की सरहाना करेंगे। मातापिता किसा काम को करने का दबाव बना सकते हैं। किसी ऑफिस ट्रिप पर जाकर एंजॉय करेंगे। घर की मरम्मत के काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन कर्क कोई थेरैपी आपकी सेहत के लिए अद्भुत काम करेगी। फालतू की चीज़ों पर धन खर्च कर सकते हैं। काम में दिलचस्पी कम हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को घर पर बैठना बोझ लग सकता है। विद्धार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – वॉयलेट सिंह सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। खानादानी पैसा मिलने से आर्थिक मज़बूत होगी। अपने करीबियों से मिलना मुश्किल हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। घर के लेनदेन का काम कर सकते हैं। विदेश से कोई आपसे मिलने आ सकता है। प्रेम संबंधों को खूबसूरत बनाने के लिए अपने स्वभाव में कुछ बदलाव करें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – चॉक्लेट कन्या सेहत में सुधार के योग हैं। आपके अंदर धन कमाने की क्षमता है। अतिरिक्त ज़िम्मेदारियों के चलते कार्यक्षेत्र पर व्यस्त रहेंगे। घर में किए गए बदलावों से रहने की स्थिति में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाना थकान भरा साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी के मामले को लेकर आशंकित होना छोड़ दें। आपका साथी आपके लिए कुछ सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का लाल तुला सेहत के लिए दिन अच्छा है। किसी को दिया गया उधार वापिस मिलने में समय लगेगा। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बुज़ुर्ग के कारण यात्रा मज़ा किरकिरा हो सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा करना आरामदायक रहेगा। सामाजिक बनने की आपकी कोशिश सफल होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – इंडिगो वृश्चिक किसी पुरानी बीमारी में घरेलू उपचार काफी काम आएगा। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी परीक्षा ले सकता है। गृहणियां घर की मरम्मत का काम करा सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ धैर्य से काम लें। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें। किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – वॉयलेट धनु किसी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ नाइट आउट का प्लान बनाकर एंजॉय कर सकते हैं। चीजें सही है बस आप अपना नज़रिया बदलें। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – रॉयल ब्लू मकर करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। दूसरों पर खर्चा करने से बचें। दोस्तों के साथ दिन का मज़ा ले सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए दिन आपके पक्ष में है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ किसी मतभेद को लेकर बुरा ना मानें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीला कुंभ परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय कठिन है। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सेहत को बिल्कुल नज़रअंदाज़ ना करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने आपको खुश रखने की कोशिश करें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट ग्रे मीन सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापिस मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाकर एंजॉय करेंगे। पढाई में कोई आपकी मदद करेगा। खाली पड़ी कोई प्रॉप्रर्टी किराये पर दे सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – गाढ़ा नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...