Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 13th 2020 11:16 PM
आज का राशिफल 14 जनवरी 2020

आज का राशिफल 14 जनवरी 2020

Forecast for 14th January’2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत पर ध्यान दें। किसी चीज़ में निवेश करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर नए अवतार में काम करने की ज़रुरत है। खुशी परिवार के लिए बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करें। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश ना करें। अपने दिल की बात दिल में ना छुपाएं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे वृषभ आर्थिक मामलों में सुधार की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा। कोई व्यक्ति आयात निर्यात के क्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद करेगा। आपके उत्साह और एक्टिविटी को देखकर सभी काफी प्रभावित होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अचानक विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। किसी के साथ भावपूर्ण संबंध बन सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – सी ग्रीन मिथुन अपने करीबियों के साथ समय का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन में कमियां निकालना बंद कर दें। धन संबंधित मामलों में कोई डील करने में कामियाब होंगे। यात्रा के दौरान कोई बड़ा मौका मिल सकता है। कोई प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – मजेंटा कर्क कार्यक्षेत्र पर मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। किसी के साथ मिलकर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। किसी के साथ रोज़ाना काम करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में तनाव कम करने के लिए बीच का रास्ता निकालें। आय में वृद्धि की संभावना है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों का ख्याल रखें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लेमन सिंह प्रॉप्रर्टी के मामले में किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। करियर को लेकर समय अच्छा है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। ऐसा कोई आपकी मदद कर सकता है जिसकी कभी आपने मदद की थी। सेहत में सुधार के योग हैं। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – कॉफ़ी कन्या आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यात्राओं पर जाने के चलते खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। किसी करीबी की स्पष्टवादिता के चलते आंखे खुल सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी कठिन समस्या में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज अपनी पसंदीदा चीज़ करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपका साथी किसी बात को मानने के मूड में नहीं रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क ब्लू तुला अपने आप पर भरोसा रखना सीखें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम की तह तक जाएं। आज आप सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। किसी अनियोजित यात्रा पर जाने की अलग चुनौतियां होती हैं। अपने साथी को किसी महत्तवपूर्ण बात के लिए मना लेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – नारंगी वृश्चिक पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से दोबारा संपर्क करना लाभदायक रहेगा। हर बात पर उत्तेजित होने वाले लोग शांति महसूस करेंगे। समझौता करने की आपकी आदत के चलते परिवार में खुशियां रहेंगी। धन संबंधित समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। शुभ अंक –11 शुभ रंग – लाइट पिंक धनु करियर को लेकर दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। पढाई में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करेंगे। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। किसी नए व्यापार को शुरु करना लाभदायक रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। आपके साथी के मातापिता आप पर दबाव बना सकते हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे मकर धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले लोगों को अभी इंतज़ार करना होगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। किसी यात्रा पर जाकर तरोताज़ा महसूस करेंगे। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। किसी चीज़ की इच्छा रखने वाले लोग प्रयास करते रहें। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – डार्क ग्रे कुंभ किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए लोगों का सहयोग इकठ्ठा करना ज़रूरी है। व्यवसायिक मोर्चे पर किसी मौके को तुरंत पकड़ने की ज़रूरत है। र्यक्षेत्र पर चीज़ें प्लान के मुताबिक नहीं हो पाएंगी। खेल से जुड़े लोग अच्छी सेहत का मज़ा उठाएंगे। घर खरीदने का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। आपका साथी भविष्य को लेकर बनाई गई योजना से सहमत होगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लाइट ब्लू मीन आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। पढ़ाई में आपके प्रयासों के चलते अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। घर या वाहन खरीदने की सोच रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...