Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 14th 2020 11:25 PM
आज का राशिफल 15 जनवरी 2020

आज का राशिफल 15 जनवरी 2020

Forecast for 15th January’2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष कार्यक्षेत्र पर तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस डील करते समय दूसरे पक्ष का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण होगा। किसी को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होने के संभावना है। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। आपका साथी आपके व्यवहार से नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन वृषभ कार्यक्षेत्र पर कोई सहकर्मी आपके निर्णयों पर भरोसा दिखा सकता है। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। सेहत को लेकर शार्टकट ना अपनाएं। किसी वाहन या प्रॉप्रर्टी के लिए लोन पास हो सकता है। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ मूवी या डिनर पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट येलो मिथुन मज़बूत इच्छा शक्ति से हर चीज़ आसानी होती है बस प्रयास करते रहें। करियर को चुनने में कोई आप की मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। वीजा अप्लाई किए लोगों का आज वीज़ा आने की उम्मीद है। किसी पुरानी प्रॉप्रर्टी में काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सिल्वर कर्क किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग हैं। पढ़ाई में किसी असानइमेंट को समय पर पूरा करने में कामियाब होंगे। किसी सीनियर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप इस मामले का ज़्यादा तूल ना दें। किसी चीज़ को एंजॉय करने के लिए दिन अच्छा है व्यायाम करना दोबारा शुरु करें। किसी भी रिलेशनशिप में “लेकिन” “परंतु” ना आने दें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी सिंह कार्यक्षेत्र पर छोटेमोटे मामले उठाने का कोई फायदा नहीं होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी दोस्त के नए वाहन को चलाकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – येलो कन्या पिछली गलतियों में सुधार सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। किसी ट्रिप पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी का पक्ष ले सकते हैं। परिवार के लोग आपके लिए कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। एक मेकओवर प्रेम संबंधों को दोबारा जीवंत करने में मदद करेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन तुला आज कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। पढ़ाई में चली आ रही समस्याओं से निपटने के लिए बाहरी मदद लें। कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। पुराने मामलों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। रिटेलर्स के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। रिलेशनशिप में अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति वफादार रहें। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – ग्रे वृश्चिक समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी निज़ी चीज़ में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। सेहतमंद रहने के लिए ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। सीनियर्स को अपनी निजी समस्या बताने के लिए समय सही है। पढ़ाई के नए माहौल में खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। एक दूसरे से दूर रह रहे लोग साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गुलाबी धनु कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की सराहना करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा। अपनी पंसदीदा जगह यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके साथी का मूड अच्छा नहीं रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – चॉक्लेट मकर आज कोई आपका विरोध कर सकता है। घर पर आराम करने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। आय के नए साधन खुल सकते हैं। सेहत को लेकर अपनी सोच बदलने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने में ही सबकी भलाई है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू कुंभ कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। पढ़ा में एकाग्र होने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर रहे लोगों को नया अनुभव मिलेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी के लेनदेन से जुड़ा कोई काम ना करें। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बेज़ मीन अपनी व्यक्तिगत क्षमता के मुताबिक किसी सीनियर की मदद करेंगे। फिजूलखर्चों को कम कर बचत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। मौजूदा परिस्थितियों के साथ सामांजस्य बिठाना सीखें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...