Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 9 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 08th 2020 11:45 PM -- Updated: January 08th 2020 11:48 PM
आज का राशिफल 9 जनवरी 2020

आज का राशिफल 9 जनवरी 2020

Forecast for 9th Jan 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिष्ठित चीज़ के लिए चुने जा सकते हैं। घर के मामलों में किसी की सलाह आपके काम आएगी। ऑफिस की तरफ से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - पर्पल वृषभ वित्तीय योजना बनाकर चलने से पैसे बचाने में सफल होंगे। वज़न नियंत्रित करने के लिए योगा और व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहें। किसी मेहमान के घर आने से खुशी होगी। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश मिथुन आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे मार्गदर्शन की उम्मीद करेगा। किसी बीमारी में सुधार के संकेत हैं। किसी चीज़ में निवेश करने से पैसा डूब सकता है। परिवार का सदस्य कोई पुराना मामला उठा सकता है। घर खरीदने के योग बन रहे हैं। चीज़ें सुलझाने के लिए दोनों तरफ से प्रयत्न करें। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - लेमन कर्क कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। फिज़ूलखर्चों को कम करने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। ट्रेन से यातायात करना नया अनुभव साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम करा सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा होगी। अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश ना करें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - मरुन सिंह सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। रिटेलर्स और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन कठिन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। विदेश घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गाढ़ा लाल कन्या करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की बातों को ज़रूर सुनें। किसी बिजनेस ट्रिप के चलते व्यस्त रहेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी और पैसा मिलने के योग हैं। व्यस्तता के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - लेमन तुला अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के अच्छे मूड के चलते अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग जमकर मेहनत करें। अपने साथी के साथ पुरानी बातों को यादकर मूड खराब ना करें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - चॉकलेट वृश्चिक नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। आज के दिन किसी नई जगह यात्रा पर ना जाएं। खानदानी प्रॉप्रर्टी से जुड़े कागजात संभालकर रखेँ। अपने साथी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का दिन है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - वॉयलेट धनु आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों के चलते सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में धैर्य से काम लें। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। कहीं घूमने जाने के लिए दिन अच्छा है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में किसी की सलाह आपके काम आएगी। व्यस्तता के बीच अपने साथी के लिए समय ज़रुर निकालें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - टरक्वॉइश मकर सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ सप्लीमेंट का इस्तेमाल ना करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते बड़ी ज़िम्मेदारियां भी आसानी से निभा लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपना लक्ष्य बनाकर चलें। परिवार के सदस्य आपको लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर आराम करने का दिन है। प्रॉप्रर्टी की कीमतों पर नज़र रखना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - पीच कुंभ धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने की ज़रूरत है। परिवार में शांत रहने रहने का प्रयास करें। शेयर मार्केट में निवेश करते समय सतर्क रहें। सेहत को लेकर दी गई सलाह शायद आपके काम ना आएं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। विवाह योग्य के लोगों को अभी इंतज़ार करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग - इंडिगो मीन सेहतमंद रहने के लिए नियमित रुप से टहलें। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ शांत रहने का प्रयास करें। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में फोकस होकर पढ़ना फायदेमंद रहेगा। आपके साथी के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...