Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

बिलासपुर में गिरी मुसाफिरों से भरी बस, पंजाब-हरियाणा के 50 यात्री थे सवार

Written by  Arvind Kumar -- January 22nd 2019 12:11 PM -- Updated: January 23rd 2019 05:04 PM
बिलासपुर में गिरी मुसाफिरों से भरी बस, पंजाब-हरियाणा के 50 यात्री थे सवार

बिलासपुर में गिरी मुसाफिरों से भरी बस, पंजाब-हरियाणा के 50 यात्री थे सवार

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत री के पास नेशनल हाइवे 205 पर गांव गरा मोड़ा में निजी वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। यह बस 50 मुसाफिरों को मनाली से चंडीगढ़ ले जा रही थी जिसमें लगभग 15 यात्री घायल हुए जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुबह से तेज बारिश होने के कारण घायलों को रेस्क्यू करने में भारी परेशानी हुई। पुलिस,अग्निशमन कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्राम पंचायत के युवाओं ने घायलों को रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचाया।  


Top News view more...

Latest News view more...