Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

महाराष्ट्र में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 22 साल की महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

Written by  Vinod Kumar -- July 25th 2022 02:41 PM -- Updated: July 25th 2022 06:24 PM
महाराष्ट्र में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 22 साल की महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 22 साल की महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

सोमवार को महाराष्ट्र में पुणे के कदबनवाड़ी में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में 22 साल की महिला पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह हादसा सुबह 11.30 बजे हुआ। हादसे की खबर लगते ही आसपास के इलाके के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। वहीं, खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि 22 साल की महिला ट्रेनी एयरक्राफ्ट को ट्रेनिंग के दौरान इसे उड़ा रही थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण अचानक प्लेन को खेत में लैंड करवाना पड़ा। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है। घायल महिला ट्रेनी पायलट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।   बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज के साथ विमान खेतों में जा गिरा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पायलट को प्लेन से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया।   पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट Carver Aviation कंपनी का है। इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं। तकनीकी खराबी के बाद उन्होंने इसे खेत में लैंड कराया। इस दौरान उन्हें भी चोट आई हैं। इसके बाद उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   हादसे की सूचना मिलने के बाद कंपनी का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। कंपनी ने मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी है। एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।


Top News view more...

Latest News view more...