Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

गुरुग्राम में मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत, 1 मजदूर घायल

Written by  Vinod Kumar -- July 25th 2022 06:10 PM -- Updated: July 25th 2022 06:28 PM
गुरुग्राम में मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत, 1 मजदूर घायल

गुरुग्राम में मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत, 1 मजदूर घायल

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: साइबर सिटी के सेक्टर 74 में कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। तीनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।







बताया जा रहा है कि सेक्टर-73 में मकान निर्माण के लिए प्लाट की खुदाई की जा रही थी। खोदाई कर बेसमेंट तैयार किया जाना था। खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से काम कर रहे तीन श्रमिक दब गए। मिट्टी गिरने के बाद आसपास के मजदूरों और प्लॉट मालिक ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर तीनों श्रमिकों को बाहर निकाला। आलम और अकरम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मदन की सासें चल रही थीं। उसे सास लेने में दिक्कत होने के कारण एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक दो श्रमिकों की मृत्यु की जानकारी मिलती है, इस घटना की पुलिस अपने स्‍तर पर जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के मुताबिक तीनों श्रमिक यहां पर कई सालों से अकेले रहकर मजदूरी करते थे। घटना के बाद प्‍लॉट के मालिक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली गई है। इसके अलावा श्रमिकों के परिवार की जानकारी लेकर उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। सोमवार शाम तक परिजन यहां पहुंच जाएंगे।


परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अकरम और 31 वर्षीय आलम के रूप में हुई है।




Top News view more...

Latest News view more...