Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

पुलिसकर्मियों की मौत का मामला, CIA 2 ने फ़रार दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- July 07th 2020 06:12 PM
पुलिसकर्मियों की मौत का मामला, CIA 2 ने फ़रार दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों की मौत का मामला, CIA 2 ने फ़रार दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत के बुटाना थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत का मामले में सीआईए 2 ने फ़रार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नीरज और विकास को गांव जागसी से गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अमित के साथ ये दोनों भी पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी। Two more accused arrested in policemen murder case डीएसपी रविन्द्र ने बताया कि सोनीपत के बुटाना थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में आज फरार दो आरोपी नीरज ओर विकास को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 6 आरोपी थे। एक अमित जो मुख्य आरोपी था उसका एनकाउंटर हो चुका है। वहीं 2 युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। संदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। Two more accused arrested in policemen murder case डीएसपी ने बताया कि हमारे जवान ने हाथ पर कार का नंबर लिख लिया था। जिससे हमे बहुत सहायता मिली और हमने अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...