Advertisment

5 करोड़ के नकली सोने के साथ 2 गिरफ्तार, ढाई करोड़ में किया था सौदा

author-image
Vinod Kumar
New Update
5 करोड़ के नकली सोने के साथ 2 गिरफ्तार, ढाई करोड़ में किया था सौदा
Advertisment
नूंह: सीआईए (CIA) स्टाफ को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए स्टाफ ने 5 करोड़ रुपए के नकली सोने के बिस्किट (gold biscuit) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7 मोबाइल फोन सिम सहित, एक पिस्टल मैगजीन(pistol magazine), चाकू, हथौड़ी, सरिया भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र के लोगों को नकली सोना बेचने की फिराक में थे। आरोपियों ने महाराष्ट्र के कुछ लोगों के साथ ढाई करोड़ रुपए में इसका सौदा किया था। आज इसे लेकर आरोपी खरीददारों से नकली सोने की ढील करने वाले थे, लेकिन दोनों को पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस गिरोह में शामिल लोगों का पता पूछताछ में लगाया जा सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी टिटलू गिरोह के सदस्य हैं। टिटलू गिरोह नूंह मेवात में सोने की इंटें बेचने के लिए कुख्यात रहा है।-
gold-fake-gold-biscuit-cia-pistol-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment