Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

एक लाख की जाली करेंसी सहित दो लोग गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- February 03rd 2020 04:26 PM
एक लाख की जाली करेंसी सहित दो लोग गिरफ्तार

एक लाख की जाली करेंसी सहित दो लोग गिरफ्तार

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) सिरसा पुलिस ने एक लाख की जाली करंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरसा के बेगू रोड स्थित पेपर मिल के नजदीक से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 168 नकली नोट जो 500-500 के हैं व 8 नोट दो-दो हजार के बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। [caption id="attachment_386151" align="aligncenter" width="700"]Two people arrested with one lakh fake currency एक लाख की जाली करेंसी सहित दो लोग गिरफ्तार[/caption] डीएसपी आरएन चौधरी ने बताया कि एक आरोपी कीर्ति नगर निवासी बलजीत सिंह है व दूसरा बब्बू नामक आरोपी मानसा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पिछले सात-आठ महीनों से ये लोग नकली नोट छापने का धंधा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फोटोकॉपी मशीन से ये नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे जिसमें मुख्य सूत्रधार बलजीत सिंह है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि यह जानकारी प्राप्त की जा सके इनके किसी अन्य गिरोह के तार जुड़े हैं या फिर किन-किन लोगों को ये लोग नोट सप्लाई करते थे। यह भी पढ़ेंसपना चौधरी पर बिगड़े संत, कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...