- एक्सीडेंट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद
- पुलिस ने टैक्टर-ट्राली कब्जे में लिया
- घायल ने सरकार से लगाई इलाज की गुहार
चरखी दादरी। चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आपस में बात कर रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घायल दोनों को उपचार के लिए
सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए
रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सिटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी टैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए दो लोग, एक गंभीर
बता दें कि दादरी शहर के महेंद्रगढ़ टी-प्वाइंट पर करनाल जिले के काका सिंह व एक अन्य मिस्त्री आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति जहां दूर जाकर पड़ा वहीं काका सिंह टैक्टर के नीचे आ गया।
यह भी पढ़ें-
अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को बताया खुंटा बदलू नेता
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए दो लोग, एक गंभीर
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। जिनमें से काका सिंह की हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
एसएचओ तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में ले लिया है और केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी टैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
इस वर्ष के लिए दुर्गा पूजा स्थगित, समिति ने लिया फैसला
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए दो लोग, एक गंभीर
वहीं घायल काका सिंह ने बताया कि कैसे हादसा हुआ, कोई जानकारी नहीं। अचानक उसने देखा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर उसको कुचल रहा है। उसके बाद कोई होश नहीं था। वह फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। ऐसे में उसका इलाज मुश्किल हो गया है। घायल ने सरकार से इलाज की गुहार लगाई है।
-