Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

सोनीपत में दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या

Written by  Arvind Kumar -- June 30th 2020 09:24 AM
सोनीपत में दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या

सोनीपत में दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के बरोदा थाने में तैनात दोनों पुलिस कर्मी देर रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मरने वाले पुलिस कर्मियों में एक कांस्टेबल और एक एसपीओ शामिल है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात कर करहे हैं। रोहतक रेंज आईजी संदीप खिरवार और सोनीपत एसपी जश्नदीप रंधावा मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिसकर्मियों की हत्या से हरियाणा में पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसके हाथ में होगी। Two Police Personal Killed in Sonipat of Haryana

खैर देखना होगा कि पुलिस कब तक घटना के आरोपियों तक पहुंच पाती है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाती है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...