Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

गृह मंत्री की दो टूक, एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह नहीं पाएगा

Written by  Arvind Kumar -- September 09th 2019 04:06 PM
गृह मंत्री की दो टूक, एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह नहीं पाएगा

गृह मंत्री की दो टूक, एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह नहीं पाएगा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्टर्न डोमोर्केटिक एलयांस (NEDA) की कॉन्क्लेव में पहुंचे। कार्यक्रम में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि असम के चुनाव के बाद जब NEDA का विचार आया तो मैंने साथियों से इस पर चर्चा की। तब ये बात निकलकर आई की एनडीए का विस्तार नीचे स्तर तक ले जाना है तो NEDA जरूरी है। इसलिए NEDA की स्थापना का बीज 2016 में बोया गया, जो आज विशाल वट वक्ष बनकर पूरे नॉर्थ ईस्ट को छांव दे रहा है। [caption id="attachment_338101" align="aligncenter" width="700"]Amit Shah 2 गृह मंत्री की दो टूक, एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह नहीं पाएगा[/caption] गृह मंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट के राज्यों ने NRC पर चिंता व्यक्त की है कि काफी लोग छूट गए हैं और गहनता से काम होना चाहिए। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह भी नहीं पाएगा और दूसरे राज्य में घुस भी नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ असम को घुसपैठियों से मुक्त करना नहीं चाहते बल्कि पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करना चाहते हैं। वहीं गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि अनुच्छेद 370 टेम्परेरी प्रोविजन था और अनुच्छेद 371 स्पेशल प्रोविजन है, नार्थ ईस्ट का अधिकार है इसे कोई छूने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें : रोहतक में मोदी : पांच वर्षों में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हर परिवार को बनाया ‘मनोहर’ [caption id="attachment_338102" align="aligncenter" width="700"]Amit Shah 3 गृह मंत्री की दो टूक, एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह नहीं पाएगा[/caption] वहीं शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जोरदार हमले किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट में भाषा, जाति, संस्कृति, क्षेत्र विशेष के आधार पर झगड़े पैदा किए। इससे पूरा नॉर्थ ईस्ट अशांति का गढ़ बन गया। यहां विकास की जगह भ्रष्टाचार को अहम जगह देने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में आतंकवाद की समस्या को सुलझाने के बजाए कांग्रेस ने इसे और फैलाया और अपना राज बना रहे ऐसी नीति पर चलते रहे। यह भी पढ़ें : बेहतरीन Track Record के आधार पर पूरा हरियाणा भाजपा के साथ खड़ा: पीएम मोदी अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो वाली नीति ही अपनाई थी। हर राज्य भारत का अभिन्न अंग है। इस भावना को प्रत्येक व्यक्ति तक अगर पहुंचाना था तो ये बहुत जरूरी था कि नार्थ ईस्ट कांग्रेस से मुक्त बने। उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के आठों राज्यों ने NEDA को स्वीकारा है। 25 लोकसभाओं में से 19 लोकसभा सीटे NEDA ने जीतकर पीएम मोदी की झोली में डाली हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हमने छोटे-छोटे दलों की भावनाओं को समझकर उन्हें NEDA से जोड़ा है। त्रिपुरा में तीन चौथाई बहुमत मिलने के बाद भी हमारे सहयोगी वहां की सरकार में मंत्री बने हैं। ये बताता है कि NEDA किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत के लिए फेफड़ों के समान हैं, क्योंकि यहां देश का 26 प्रतिशत भाग वन क्षेत्र है जो देश को ऑक्सीजन देने का काम करता है। यह भी पढ़ें : 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएगा भारत : मोदी ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...