Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

गडकरी बोले- हिमाचल में 19 सुरंगों का निर्माण कर रही केंद्र सरकार, 8 का कार्य प्रगति पर

Written by  Arvind Kumar -- June 24th 2021 03:20 PM
गडकरी बोले- हिमाचल में 19 सुरंगों का निर्माण कर रही केंद्र सरकार, 8 का कार्य प्रगति पर

गडकरी बोले- हिमाचल में 19 सुरंगों का निर्माण कर रही केंद्र सरकार, 8 का कार्य प्रगति पर

शिमला। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 8 सुरंगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दरअसल केन्द्रीय मंत्री आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष 3 अक्तूबर को मनाली से लाहौल-स्पीति को जोड़ने वाली 9.02 किलोमीटर लम्बी टनल को राष्ट्र को समर्पित किया था। यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- गठबंधन सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान है किसान यह भी पढ़ें- ओपी चौटाला की रिहाई हम सबके लिए राहत और खुशी भरी खबर: दिग्विजय चौटाला केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का लाहौल स्थित उत्तरी छोर में जिला लाहौल-स्पीति के लोगों ने पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया। उन्होंने टनल के दक्षिणी छोर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए इस टनल के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन के प्रयासों की सराहना की। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, विधायक किशोरी लाल सागर व सुरेन्द्र शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग शुभाशीष पांडा भी इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के साथ उपस्थित थे।


Top News view more...

Latest News view more...