Advertisment

अनोखा दहेजः शादी में मिला लंगूर....आएं जानें क्यों

author-image
CHOHAN
New Update
अनोखा दहेजः शादी में मिला लंगूर....आएं जानें क्यों
Advertisment
शादियों में अक्सर हम देखते हैं कि वधू पक्ष् अपनी बेटी के लिए महंगी कारें, सामान, ज्वेलरी और कपड़े देते हैं, लेकिन टोहाना के एक युवक की हाल ही में हुई शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है। इस युवक को शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में लंगूर दिया है। publive-image दरअसल टोहाना के संजय पूनिया की उचाना के गांव डवानाखेड़ा में हरिचंद की बेटी रीतू से 11 फरवरी को शादी हुई थी। इस शादी में वधू पक्ष के लोगों ने अनोखे तरीके से संजय को दहेज में एक लंगूर भी दिया है। जिसे देख कर शादी में आये रिश्तेदार भोचंके रह गये। हालांकि सभी रिश्तेदारों ने इस बात की तारीफ भी की मगर इस अनोखे दहेज को देख कर सभी लोगो में चर्चा बनी हुई है।
Advertisment
publive-image दहेज के बारे में रितु के संजय के ताया कर्मवीर ने बताया कि उनके लड़के सजंय की शादी की तारीख फिक्स करने के लिए जब संजय के ससुराल जन यहां आये थे तो यहां पर फैले बंदरो के आंतक को उन्होंनें देखा और कहा कि यहां पर एक लंगुर बंदर होना चाहिए जिससे बंदरो के आंतक से छुटकारा मिल जायेगा। मगर हंसी ठिठोली में की गई इस बात को उन्होने सिरयस ले लिया और उन्हें दहेज में एक लंगुर बंदर दे दिया। publive-image वहीं इस बारे में नवविवाहिता रितु रानी ने बताया कि जब उनके पिता यहां शादी फिक्स करने आये थे तो यहां बंदरो को देख कर उन्होंने समझा कि यहां छोटे बच्चे और महिलांए तंग होती है, इसलिए उन्होंने उन्हें एक लंगुर बंदर दहेज में दे दिया। publive-image इस बारे में रितु रानी की जेठानी ने बताया कि दहेज में मिले इस लंगुर बंदर के आने से वे बहुत ही खुश है। बच्चे इसके साथ खेलते रहते है और हम इसे परिवार के सदस्य की तरह रखते है।-
haryana monkeys langoor langoor-in-dowry fatehabaad
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment