Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

दलबीर कौर के समर्थन में सिरसा शहर की विभिन्न संस्थाए आईं आगे

Written by  Arvind Kumar -- March 27th 2019 02:32 PM -- Updated: March 27th 2019 02:33 PM
दलबीर कौर के समर्थन में सिरसा शहर की विभिन्न संस्थाए आईं आगे

दलबीर कौर के समर्थन में सिरसा शहर की विभिन्न संस्थाए आईं आगे

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) अपने छोटे भाई सर्बजीत सिंह की रिहाई के लिए पाकिस्तान जाकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली दलबीर कौर (64) को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़वाने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाजपा हाईकमान से आग्रह किया है। इस सिलसिले में बुधवार को हरियाणा पंजाबी सभ्याचार मंच व शिव शक्ति सेवा समिति की एक बैठक हुई, जिसमें दलबीर कौर को लोकसभा टिकट दिलाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र टक्कर व बूटा सिंह मल्लेवाला ने कहा कि सिरसा सिख पंजाबी इलाका है और 60 फीसदी से ज्यादा लोग यहां पंजाबी है। सिरसा लोकसभा के लिए ऐसा कोई पंजाबी चेहरा नहीं है, जिसे पंजाबी समाज प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि दलबीर कौर का सिरसा में आना-जाना भी रहता है और सिरसा के लोग उन्हें पूरा मान-सम्मान भी देते है। अगर दलबीर कौर को भाजपा हाईकमान लोकसभा की टिकट देती है, तो यकीनन सभी संस्थाएं उन्हें समर्थन देंगी और सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिलेगा।
बूटा सिंह मल्लेवाला ने कहा कि अगर संस्थाओं के आग्रह को भाजपा हाईकमान ने स्वीकार किया, तो दलबीर कौर की सर्वाधिक मतों से जीत होगी और सिरसा लोकसभा क्षेत्र पूरे देश में एक मिसाल कायम करेगा। इस मौके पर सुरजीत सिंह नागपाल रानियां, हरियाणा व्यापार मंडल ऐलनाबाद के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, यूथ क्लब फतेहाबाद के अध्यक्ष राजेंद्र माणा, त्रिलोचन सिंह रतिया, विक्की अरोड़ा डबवाली, राजबीर सिंह बेगू, सोनी विर्क बेगू, रोहित वधवा, पंजाबी मेल रानिया के प्रधान सर्वजीत सिंह, पंकज शर्मा, समीर, सोनू वर्मा, गौरव अरोड़ा, प्रिंस टक्कर, बलविंद्र धींगड़ा, राजू कंगनपुर, जिकेश मेहता जिला पार्षद, प्रहलाद सिंह सरपंच व पालाराम कंबोज भी मौजूद थे। यह भी पढ़ेंसर्बजीत की बहन दलबीर कौर बीजेपी के टिकट पर सिरसा से लड़ सकती हैं चुनाव

Top News view more...

Latest News view more...