Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, कई दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा

Written by  Arvind Kumar -- July 09th 2020 10:37 AM -- Updated: July 09th 2020 10:44 AM
विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, कई दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा

विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, कई दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा

भोपाल। कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया है। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। यूपी पुलिस ने बदमाश पर इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी थी। इस बीच यूपी के बदमाश को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद से ही हमने पूरे मध्य प्रदेश और पुलिस को अलर्ट कर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। गौर हो कि यूपी पुलिस से बचते-बचते विकास दुबे हरियाणा भी पहुंचा था। पुलिस ने दुबे के कुछ रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है जिन पर विकास दुबे को शरण देने का आरोप है। Kanpur shootout Case | Gangster Vikas Dubey Arrested in Madhya Pradesh Ujjain विकास दुबे फरीदाबाद में हीं हाईवे के करीब बने ओयो गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन आईडी ना होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला। Vikas Dubey Arrested from Ujjain | Gangster VIkas Dubey इससे पहले पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। अमर बिकरू के शूटआउट में शामिल था। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...