Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

चंद्रयान 2 : विक्रम लैंडर का पता चला, ऑर्बिटर ने ली थर्मल इमेज

Written by  Arvind Kumar -- September 08th 2019 03:09 PM -- Updated: September 08th 2019 03:10 PM
चंद्रयान 2 : विक्रम लैंडर का पता चला, ऑर्बिटर ने ली थर्मल इमेज

चंद्रयान 2 : विक्रम लैंडर का पता चला, ऑर्बिटर ने ली थर्मल इमेज

नई दिल्ली। चंद्रयान दो के तहत चांद पर भेजे गए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज ली है। इसके माध्यस से लैंडर की स्थिति का पता चला है। हालांकि, उससे अभी कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक लैंडर लैंडिंग स्पॉट से 500 मीटर की दूरी पर है।

ISRO प्रमुख के सिवन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें चांद की सतह पर Vikram Lander की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है, लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है, हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा। [caption id="attachment_337734" align="aligncenter" width="700"]k sivan चंद्रयान 2 : विक्रम लैंडर का पता चला, ऑर्बिटर ने ली थर्मल इमेज[/caption] बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर से लगातार विक्रम लैंडर और ऑर्बिटर को संदेश भेजा जा रहा है ताकि कम्युनिकेशन शुरू किया जा सके। देखना होगा कि कब तक लैंडर से कम्युनिकेशन शुरू हो पाएगा और लैंडर अपने निर्धारित काम को पूरा कर पाएगा। यह भी पढ़ें : चंद्रयान 2 : आर्बिटर अभी भी काम पर, ‘कुछ दिनों में मिलेगी गुड न्यूज’ ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...