Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

यमुना नदी के जलस्तर में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, CS बोलीं- हालात से निपटने के इंतजाम पुख्ता

Written by  Arvind Kumar -- August 21st 2019 11:00 AM
यमुना नदी के जलस्तर में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, CS बोलीं- हालात से निपटने के इंतजाम पुख्ता

यमुना नदी के जलस्तर में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, CS बोलीं- हालात से निपटने के इंतजाम पुख्ता

चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके कारण उत्पन्न हुए बाढ़ के हालात के मद्देनजर जिला सोनीपत और करनाल से 25 परिवारों को दूसरे स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। सरकार की ओर से हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार प्रदीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बाढ़ के हालात पर समीक्षा बैठक में दी। [caption id="attachment_330908" align="aligncenter" width="700"]keshni-anand-arora यमुना नदी के जलस्तर में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, CS बोलीं- हालात से निपटने के इंतजाम पुख्ता[/caption] केशनी आनन्द अरोड़ा ने बताया कि यमुना नदी में वर्ष 2013 में 8 लाख 14 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया था जो उस वर्ष तक सबसे अधिक था। परंतु पिछले दिनों में औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण यमुना में इस बार 8 लाख 28 हजार क्यूसिक पानी हो गया है। उन्होंने बताया कि यमुना का पानी मंगलवार शाम तक दिल्ली में पहुंच गया और दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के बाद यह पानी जिला फरीदाबाद और पलवल में पहुंचेगा। इसलिए पहले ही इन दोनों जिलों में नदी के साथ लगते निचले इलाकों से लगभग 500 परिवारों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया गया है। यह भी पढ़ेंकैथल में बोले सीएम खट्टर- सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है अरोड़ा ने बताया कि मारकंडा, टांगरी और घग्गर नदियों में भी जलस्तर में हल्की बढोतरी दर्ज की गई है, परंतु अब पानी के स्तर में कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि इंद्री विधान सभा क्षेत्र के गाँव गढ़पुर टापू में एक परिवार के 9 सदस्यों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिली थी, वायु सेना के हैलिकॉप्टर की मदद से उन्हें भी बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरकार की ओर से हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...