Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज से हरियाणा में बदलेगा मौसम, 5 सितंबर तक बारिश का अनुमान

Written by  Arvind Kumar -- September 02nd 2020 09:57 AM
आज से हरियाणा में बदलेगा मौसम, 5 सितंबर तक बारिश का अनुमान

आज से हरियाणा में बदलेगा मौसम, 5 सितंबर तक बारिश का अनुमान

हिसार। (संदीप सैणी) आज से 5 सितंबर तक हरियाणा में बारिश होने का अनुमान है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 2 सिंतबर से 5 सिंतबर तक हरियाणा के काफ़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं है। विवि के मौसम विभाग के डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 26 जून हरियाणा में मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन इस बार मानसून की उम्मीद से कम बारिश हुई है। हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र में कम बारिश होने से 11 जिलों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं असामान्य बारिश के कारण हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी, फतेहाबाद की कपास की फसल में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिले है। इन जिलों में कपास की फसलों में सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ा है। Weather Prediction Haryana Rain in Haryana Haryana News किसानों को सलाह देते हुए मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आने वाले 4—5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है। ऐसे में किसान भाई फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करते समय मौसम का ध्यान रखें। वहीं सब्जियों व धान में अवश्यकता समय किसान सिचांई करे। वहीं कपास की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप होने पर तुरंत कृषि वैज्ञानिकों से सम्पर्क कर कीटनाशक का छिड़काव करे। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...