Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

घरेलू झगड़े के चलते महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Written by  Arvind Kumar -- August 23rd 2020 01:52 PM
घरेलू झगड़े के चलते महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

घरेलू झगड़े के चलते महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

भिवानी। भिवानी में एक बुजुर्ग महिला ने बाबा जहरगिरी आश्रम के निकट स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद दिनोद गेट पुलिस मौके पर पहुंची। दिनोद गेट चौकी प्रभारी प्रभारी को आसपास के लोगो ने बताया की महिला अभी अभी कुएं में कूदी है। चौकी प्रभारी भी लोगों से रस्सी मांग कर कुएँ में उतर गए और महिला को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह के जज्बे को देख कर लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। लोगों ने भी पुलिस की मदद करनी शुरू कर दी। देवेंद्र सिंह कुएँ में उतरे तो उन्होंने लोगो को कुएँ से ही मदद के लिए सामान की हिदायतें दी। लोगों ने भी तुरंत सीढ़ी ला कर दी। साथ ही एक बोरी पर बांस से बांध कर कुएँ में उतार दिया। Woman jumped into a well due to domestic dispute, police saved her life देवेन्द्र सिंह ने महिला को रस्से से बांध कर बोरी पर डाल कर लोगों की मदद से जिंदा ही बाहर निकाल लिया। महिला को तुरन्त सरकारी गाड़ी में हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रोहतक रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने जान पर खेल कर महिला को बचाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ड्यूटी निभाते हुए उन्होंने ऐसा कार्य किया है। ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस कर्मी का फर्ज है कि वह अपनी जान की परवाह किये बगैर दूसरों की जान की रक्षा करे और उन्होंने वही किया है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...