Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

रात के अंधेर में महिला व पुरुष ने पुलिस टीम पर किया हमला, गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- June 18th 2020 06:07 PM
रात के अंधेर में महिला व पुरुष ने पुलिस टीम पर किया हमला, गिरफ्तार

रात के अंधेर में महिला व पुरुष ने पुलिस टीम पर किया हमला, गिरफ्तार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद के भूना इलाके में देर रात एक महिला और पुरुष के द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। रात को 3 बजे संदिग्ध अवस्था में गाड़ी में घूम रहे महिला व पुरुष से पुलिस ने पूछताछ करनी चाही तो इन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम की वर्दी फाड़ दी गई और उनके साथ हाथापाई की गई। इस दौरान महिला और पुरुष के द्वारा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह की पगड़ी का अपमान भी किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के पास इन दोनों आरोपियों को काबू किया और अब इन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला की पहचान भूना निवासी कविता और व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध अवस्था में रात को 3 बजे घूम रहे महिला और पुरुष से जब पूछताछ करनी चाही तो उक्त महिला और पुरुष ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की। सूचना पाकर वह खुद मौके पर पहुंचे महिला और पुरुष से घर जाने की अपील की। लेकिन दोनों महिला और पुरुष ने पुलिस की बात ना मानते हुए बल्कि पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी गई। कशमीर सिंह ने बताया कि उक्त महिला और पुरुष ने उनकी पगड़ी का भी अपमान किया और पगड़ी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू किया और अब दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...