Advertisment

महिला एशिया कप2022: पाकिस्तान ने पहली बार भारत को एशिया कप में हराया, टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली हार

author-image
Vinod Kumar
New Update
महिला एशिया कप2022: पाकिस्तान ने पहली बार भारत को एशिया कप में हराया, टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली हार
Advertisment
Women Asia Cup 2022: बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम की ये पहली हार है। शुक्रवार को सिलहट मैदान में खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम ने ने भारत को 13 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 138 रन चाहिए थे, लेकिन पूरी भारतीय टीम 19.4 ओवर्स में ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान बिस्माह मारूफ ने भी 32 रनों का योगदान दिया। एक समय पाकिस्तान की टीम 33 रन पर तीन विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद निदा और मारूफ ने सांझेदारी कर टीम का स्कोर 109 तक पहुंचाया। रेणुका सिंह ने मारूफ को आउट कर इस सांझेदारी को तोड़ा। निदा डार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत का पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर गिरा। 29 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट जमैमिमा के रूप गिरा। इसके बाद भारत लगातार विकेट खोता रहा। भारत के लिए आखिरी ओवर्स में रिचा घोष ने 26 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गई। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और एक चौका लगाया। publive-image पाकिस्तान के लिए ये जीत कई मायनों में खास है। गुरुवार को पाकिस्तान की टीम को थाइलैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास एकदम टूटा हुआ था, लेकिन इस जीत के बाद पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास लौटा है। छह साल बाद पाकिस्तानी टीम ने भारत को टी-20 में मात दी है, जबकि एशिया कप में पाकिस्तानी टीम ने भारतीय महिला टीम को पहली बार हराया है। एशिया कप में पाकिस्तान की चार मैचों में ये तीसरी जीत है।
asia-cup pakistan-vs-india-match asia-cup-2022 women-asia-cup-2022 pakistan-vs-india asia-cup-2022-result
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment