Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक

Written by  Arvind Kumar -- March 07th 2021 03:00 PM -- Updated: March 07th 2021 03:04 PM
प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक

प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक

शिमला। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में महिला पुलिस ही दिखेगी। इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है। [caption id="attachment_479943" align="aligncenter" width="700"]Women police Himachal प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक[/caption] इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिमाचल महिला पुलिस की अलग झलक शिमला के रिज मैदान में देखने को मिलेगी। हिमाचल के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस हिमाचल प्रदेश में अपने 50 वर्ष के सफर की झलकी लोगों को दिखाएंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान में महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट और साहसिक कर्तव्य दिखाएंगी।1973 में हिमाचल प्रदेश में केवल 3 महिलाएं थी लेकिन अब संख्या 2300 हो गई हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष के मौके पर महिला पुलिस के योगदान व महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से "Women In HP Police" कार्यक्रम किया जाएगा जिसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की अनूठी पहल; नाम मात्र फीस पर करवाएं अपने पानी की जांच यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने जहर खाकर दी जान [caption id="attachment_479945" align="aligncenter" width="700"]Women police Himachal प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक[/caption] डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि महिला दिवस पर राजधानी शिमला में वीमेन परेड, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अभी तक के शौर्य को बताने वाली प्रदर्शनी का आयोजन होगा। महिला सशक्तिकरण में योगदान देेने वाले देश के बड़े अभिनेताओं और बुद्धिजीवियों के बधाई और शुभकामनाएं संदेश भी प्रदेश महिला पुलिस को मिले हैं जिसमें हेमा मालिनी, अमीर खान, अनुपम खेर, प्रकाश झा, हंसराज हंस जैसे फिल्मी दिग्गजों ने महिला दिवस पर महिला पुलिस के इस खास कार्यक्रम के लिए संदेश के ज़रिए उत्साह वर्धन किया है।


Top News view more...

Latest News view more...