Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

पहलवान विवेक सुहाग की दुल्हनिया बनी बबीता फोगाट

Written by  Arvind Kumar -- December 02nd 2019 10:25 AM
पहलवान विवेक सुहाग की दुल्हनिया बनी बबीता फोगाट

पहलवान विवेक सुहाग की दुल्हनिया बनी बबीता फोगाट

भिवानी। (कृष्ण सिंह) दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार को परिणय सूत्र में बंध गई। पहलवान विवेक सुहाग के साथ बबीता फोगाट ने नए जीवन की शुरुआत की। शादी बिल्कुल सादे ढंग से सम्पन्न हुई। बबिता का कहना है कि बचपन से ही रेसलिंग उसका पहला प्यार रहा है व उसकी लाइफ स्टाइल भी है। बबीता के अनुसार वह जमीन से जुड़ी हैं और अपनों को कोई तकलीफ होती है तो उसका मन दुखी होता है। बबीता के अनुसार शादी से उसके खेल व राजनीतिक करियर पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। [caption id="attachment_365332" align="aligncenter" width="700"]Babita Phogat 2 पहलवान विवेक सुहाग की दुल्हनिया बनी बबीता फोगाट[/caption] बबीता का कहना है कि एक पहलवान ही दूसरे पहलवान को बखूबी समझ सकता है। जब सारी चीजें समान रहेंगी तो वह और आगे बढ़ेंगी। बबीता के अनुसार शादी की खास बात यह है कि जिस घर में जिस गांव में पली-बढ़ी हैं वहीं से उसकी डोली उठेगी। बबीता के अनुसार उसके पिता ने उसकी बहन गीता की शादी में आठवां फेरा दिलवाया था तथा आठवां फेरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ का था। उन्होंने भी आठवां फेरा लिया है। [caption id="attachment_365331" align="aligncenter" width="700"]Babita Phogat 1 पहलवान विवेक सुहाग की दुल्हनिया बनी बबीता फोगाट[/caption] आपको बता दें कि बबीता फोगाट कुश्ती में दमखम दिखा चुकी है। तो दंगल गर्ल के रूप में भी मशहूर है। वहीं हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बबीता बीजेपी की टिकट पर चरखी दादरी से उम्मीदवार थी। हालांकि बबीता की शादी पूर्णतया हरियाणवी रीति-रिवाजों के साथ हुई जबकि रिसेप्शन कल नजफगढ़ में होगा। रिसेप्शन के लिए तमाम बड़े मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है जिनमें पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के अलावा खेल जगत, फिल्म जगत में बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें: गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब पहुंचे आमिर खान, नवाया शीश ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...