Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

नाइजीरियन मूल के ड्रग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के समय दो पुलिसकर्मियों को भी किया घायल

Written by  Vinod Kumar -- July 01st 2022 01:51 PM
नाइजीरियन मूल के ड्रग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के समय दो पुलिसकर्मियों को भी किया घायल

नाइजीरियन मूल के ड्रग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के समय दो पुलिसकर्मियों को भी किया घायल

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: एंटी नारकोटिक सेल ने स्मैक तस्करी के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइजीरियन मूल का नागरिक है। छह महीने का वीजा लेकर ये भारत आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम नानोरूका उर्फ इन्नोसेंट है। आरोपी की गिरफतारी के लिए पुलिस को जदोजहद करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों ने चोटिल होने के बाद भी इसे छोड़ा नहीं। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 2019 में छह माह का वीजा लेकर भारत आया था। उसके बाद वो फरार हो गया। कपड़ों के बिजनेस की आड़ में स्मैक बेचने का धंधा कर रहा था। आरोपी से पूछताछ के लिए ट्रासलेंटर का भी बंदोबस्त कर रही है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों के दूसरे साथियों की भी तलाश की जा रही है। बता दे कि दो दिन पहले ही विदेश से लौटे दो युवकों से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। ये दोनों इंग्लैंड और बहरीन से नशे की लत के चलते भारत डिटेन किए गए थे। इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब इस आरोपी को गिरफ्तार किया है।


Top News view more...

Latest News view more...