Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

बहादुरगढ़ के योगेश कठुनिया ने पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में जीता 'सिल्वर', घर पर जश्न का माहौल

Written by  Arvind Kumar -- August 30th 2021 10:29 AM
बहादुरगढ़ के योगेश कठुनिया ने पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में जीता 'सिल्वर', घर पर जश्न का माहौल

बहादुरगढ़ के योगेश कठुनिया ने पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में जीता 'सिल्वर', घर पर जश्न का माहौल

बहादुरगढ़। टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो F56 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश कठुनिया के घर बहादुरगढ़ में उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है। योगेश कठुनिया की मां मीना देवी का कहना है कि सिल्वर मेडल ही मेरे लिए गोल्ड मेडल है। देश के लिए गोल्ड मेडल लाना बड़ी बात है। तीन साल तक वह व्हीलचेयर में रहा। मेहनत के लिए वह कभी पीछे नहीं हटता है। वहीं अपनी जीत पर योगेश कठुनिया ने कहा कि मैंने सिल्वर मेडल जीता है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा। मैं अपनी माँ और PCI(पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया) को धन्यवाद करना चाहता हूं। बता दें कि पैरालंपिक में आज भारत ने अब तक चार मेडल अपने नाम कर लिए हैं। सबसे पहले भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद तीन और पदक भारत की झोली में आए। टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता है। वहीं भाला फेंक वर्ग F46 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। योगेश कठुनिया ने टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो F56 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह भी पढ़ें- लाठी-गोली से नहीं, लोगों का दिल जीतकर चलती है सरकार- हुड्डा यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता रजत पदक रविवार को भी भारत ने तीन मेडल अपने नाम किए थे। भिवाना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता था। निषाद कुमार ने हाईजंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने इतिहास रच दिया है। विनोद कुमार ने चक्का फेंक एफ-52 फाइनल (Discus Throw F52 final) में 19.91 मीटर के साथ कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ टोक्यो पैरालम्पिक्स में भारत में अब तक 7 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...