Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

एक बार में एक साथ 15 लोगों के स्कैच बना देती है युवती, आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश

Written by  Vinod Kumar -- October 27th 2022 06:11 PM
एक बार में एक साथ 15 लोगों के स्कैच बना देती है युवती, आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश

एक बार में एक साथ 15 लोगों के स्कैच बना देती है युवती, आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश

दुनिया में कुछ लोग हैं जिनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन इनका टैलेंट कई बार दुनिया के सामने नहीं आ पाता है। टैलेंट इतना की आप लोग दांतों तले उंगुली दबा लें। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। हालांकि सोशल मीडिया ने कुछ प्रतिभावान युवाओं को दुनियाभर में पहचान दिलाई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी कुछ ऐसे प्रतिभावान लोगों का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। साथ ही उनकी मदद भी करते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की एक साथ 15 अलग-अलग लोगों का स्केच बनाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर हजारों लोगों ने माना कि ये असंभव है। वहीं, आनंद महिंद्रा ने इसे ‘चमत्कार’ बताया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीड़ियो में एक लड़की लकड़ी के फ्रेम में एक साथ लाल, नीले रंग के पेन लगाकर एक साथ एक ही समय में 15 स्केच बना रही है। लड़की एक साथ महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर, भगत सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और सुभाष चंद्रबोस जैसी विख्यात हस्तियों के एक साथ 15 चित्र बनाती नजर आ रही है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह कैसे संभव है? वह एक प्रतिभाशाली आर्टिस्ट है, लेकिन एक बार में 15 चित्र बना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है! उसके नजदीक का कोई भी व्यक्ति इस वीडियो की पुष्टि कर सकता है? अगर ये सही है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मुझे छात्रवृत्ति और अन्य तरह की सहायता करने में खुशी होगी।' बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खासकर ट्विटर (Twitter) पर प्रेरणादायक और अनोखे वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आनंद महिंद्र को 95 लाख लोग फॉलो करते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...